75, 65 और 55 इंच डिस्प्ले वाले Samsung 2024 QLED 4K प्रीमियम स्मार्ट TV लॉन्च!

Samsung 2024 QLED 4K TV में 55, 65 और 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि हाई-रेजॉल्यूशन 4K प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जून 2024 16:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने आज भारत में Samsung 2024 QLED 4K टीवी सीरीज लॉन्च की है।
  • Samsung 2024 QLED 4K TV की शुरुआती कीमत 65,990 रुपये है।
  • Samsung 2024 QLED 4K TV में 55, 65 और 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Samsung 2024 QLED 4K में 65 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने आज भारतीय बाजार में Samsung 2024 QLED 4K टीवी सीरीज लॉन्च की है जो कि तीन स्क्रीन साइज 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच डिस्प्ले में उपलब्ध है। यहां हम आपको 2024 QLED 4K TV लाइन-अप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


Samsung 2024 QLED 4K TV Price


Samsung 2024 QLED 4K TV की शुरुआती कीमत 65,990 रुपये है। 2024 QLED 4K टीवी तीन साइज 55, 65 और 75 इंच में आते हैं। उपलब्धता की बात करें तो यह आज से बिक्री के लिए Samsung की ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon समेत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।


Samsung 2024 QLED 4K TV Specifications & Features


Samsung 2024 QLED 4K TV में 55, 65 और 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि हाई-रेजॉल्यूशन 4K प्रदान करती है। टीवी लाइनअप क्वांटम प्रोसेसर लाइट 4K पर काम करती है जो कि क्वांटम डॉट और क्वांटम HDR के साथ 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम प्रदान करती है। यह 4K अपस्केलिंग के साथ आता है। टीवी क्यू-सिम्फनी साउंड टेक्नोलॉजी, ड्यूल एलईडी, गेमिंग के लिए मोशन एक्सेलेरेटर और कलर फाइडेलिटी के लिए पैनटोन वैलिडेशन शामिल है।

टीवी सीरीज AirSlim डिजाइन से लैस है जो कि आसानी से दीवार में फिट हो जाता है। स्क्रीन और एडजस्टेबल स्टैंड होम एंटरटेनमेंट सेट-अप को ऊंचा उठाते हैं। टीवी सीरीज सोलरसेल रिमोट के जरिए बैटरी की जरूरत को कम कर सकता है। इसके अलावा एआई एनर्जी मोड एनर्जी बचत भी प्रदान करता है।
Advertisement

2024 QLED 4K टीवी सीरीज में क्यू-सिम्फनी, ओटीएस लाइट और एडेप्टिव साउंड फीचर्स हैं, जो यूजर्स को ऑन-स्क्रीन मोशन को महसूस करने की सुविधा देती हैं। यह रियल टाइम कंटेंट विश्लेषण के जरिए एक 3डी सराउंड साउंड इफेक्ट बनाता है, जिससे एक बेहतर व्यूइंग अनुभव मिलता है। 2024 QLED 4K टीवी सीरीज मोशन एक्सेलेरेटर और ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) के साथ आती है।
Advertisement

2024 QLED 4K टीवी सीरीज में सैमसंग की टीवी प्लस सर्विस भी शामिल है जिसमें 100+ फ्री चैनल मौजूद हैं। इसके अलावा बिल्ट-इन मल्टी वॉयस एसिस्टेंट ग्राहकों को बिना रुकावट कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जबकि टॉप लेवल सिक्योरिटी सॉल्युशन सैमसंग नॉक्स एक सुरक्षित होम अनुभव प्रदान करता है।

सैमसंग इंडिया विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहनदीप सिंह ने कहा कि “बीते कुछ सालों में कंटेंट उपभोग में तेजी से बदलाव आया है और यूजर्स ज्यादा बेहतर और प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस की डिमांड कर रहे हैं। इस डिमांड को पूरा करने के लिए हमने 2024 QLED 4K टीवी सीरीज लॉन्च की है जो प्रीमियम और एडवांस व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए पहला कदम है। नई टीवी सीरीज 4K अपस्केलिंग फीचर के साथ रियल पिक्चर क्वालिटी प्रदान करती है जो स्क्रीन पर कंटेंट को लगभग 4K लेवल तक पहुंचाती है, जिससे व्यूइंग एक्सपीरियंस कुल मिलाकर काफी बेहतर हो जाता है।”
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  2. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  5. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  8. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  9. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.