4K रिजॉल्यूशन वाला Redmi Smart TV X 75 Inch लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Smart TV X 75-inch की कीमत CNY 4,999 (करीब 59,300 रुपये) है। स्मार्ट टीवी अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 11 दिसंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 08:33 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Smart TV X 75-Inch में MediaTek MTK 9650 प्रोसेसर है।
  • टीवी में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है।
  • Android TV डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ चार इन-बिल्ट स्पीकर के साथ आता है।

Redmi Smart TV X 75-Inch वेरिएंट 55 इंच और 65 इंच मॉडल के साथ लाइनअप में जुड़ गया है।

Redmi Smart TV X 75-इंच मॉडल को चीन में लॉन्च किया गया था। नया वेरिएंट 55 इंच और 65 इंच मॉडल के साथ लाइनअप में जुड़ गया है। Redmi Smart TV X का लेटेस्ट टॉप-एंड वेरिएंट डुअल 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट, MEMC (मोशन एस्टीमेशन मोशन कंपेंसेशन), एचडीएमआई 2.1 इंटरफेस, डॉल्बी विजन एटमॉस और 4K रेजोल्यूशन जैसी फीचर्स के साथ आता है। एंड्रॉयड टीवी फ्रीसिंक प्रीमियम को भी सपोर्ट करता है। यह 97 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है और 3GB रैम के साथ-साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ है।
 

Redmi Smart TV X 75-inch price

Xiaomi की ऑफिशिअल चीनी वेबसाइट ने नए Redmi Smart TV X मॉडल की कीमत और उपलब्धता के बारे में नहीं बताया है। यह फिलहाल ई-कॉमर्स वेबसाइट JD.com पर लिस्टेड है। वेबसाइट के मुताबिक Redmi Smart TV X 75-inch की कीमत CNY 4,999 (करीब 59,300 रुपये) है। स्मार्ट टीवी अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 11 दिसंबर से शुरू होगी।
Redmi Smart TV X 55-inch की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,100 रुपये) है, जबकि Redmi Smart TV X 65-inch की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,800 रुपये) है। Redmi TV को सिंगल ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि टीवी सीरीज भारत में कब लॉन्च होगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

Redmi Smart TV X 75-Inch specifications

नया Redmi Smart TV X मॉडल 75 इंच का अल्ट्रा-एचडी (3,840x2,160 पिक्सल) डिस्प्ले 8ms रेस्पोन्स टाइम, 16: 9 आस्पेक्ट रेश्यो, 94 प्रतिशत कलर गेमट वैल्यू और 97 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ है। टीवी में मेटल बिल्ट है और यह तेज गति वाले गेमिंग के दौरान बेहतर पिक्चर के लिए एएमडी के फ्रीसिंक प्रीमियम को सपोर्ट करता है। Redmi स्मार्ट टीवी X में 120Hz रिफ्रेश रेट और MEMC तकनीक है जो मोशन ब्लर को कम करने में मदद करती है।
Android TV डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ चार इन-बिल्ट स्पीकर के साथ आता है। इसमें दो डक्ट हैं, एक 2x0.38L साउंड केविटी वाला एक सीलबंद बॉक्स, और 2x12.5W का कुल आउटपुट है।

टीवी के MediaTek MTK 9650 प्रोसेसर को 3GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर गया है जो डिवाइस को पावर देता है। Redmi स्मार्ट टीवी X 75-इंच मॉडल मीडियाटेक के AI-PQ और AI-AQ पिक्चर और ऑडियो एन्हांसमेंट के लिए सपोर्ट के साथ आता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, दो एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, एक AV पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक एस/पीडीआईएफ पोर्ट, एक RJ-45 पोर्ट, ATV/ DTMB, और चार माइक्रोफोन हैं जो फार-फील्ड वॉयस को सपोर्ट करते हैं। इस नए मॉडल का वजन 28.2 किलोग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  2. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  3. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  4. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  5. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  3. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  4. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  6. Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
  7. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  8. 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
  9. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  10. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.