Redmi Max 100 inch 2025 टीवी लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Redmi Max 100-inch 2025 की कीमत चीन में 8,999 युआन (लगभग 1,03,595 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2024 13:44 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने हाल ही में चीन में Redmi Max 100-inch 2025 मॉडल लॉन्च किया है।
  • Redmi Max 100 inch 2025 की कीमत 8,999 युआन (लगभग 1,03,595 रुपये) है।
  • Xiaomi Redmi Max 100 में 4K रेजॉल्यूशन वाली 100 इंच का बड़ी डिस्प्ले है।

Redmi Max 100 inch 2025 में 100 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने हाल ही में चीन में Redmi Max 100-inch 2025 मॉडल लॉन्च किया है, जो एंटरटेनमेंट और गेमिंग लवर्स दोनों के लिए एक बड़ा स्मार्ट टीवी है। फिलहाल टीवी आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यहां हम आपको Redmi Max 100-inch 2025 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Redmi Max 100-inch 2025 की कीमत और उपलब्धता


Xiaomi Redmi Max 100-inch 2025 की कीमत चीन में 8,999 युआन (लगभग 1,03,595 रुपये) है। यह JD.com या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। अगर यूजर्स 30 अप्रैल से पहले या स्टॉक खत्म होने तक ऑर्डर करते हैं तो Xiaomi एक फ्री Xiaomi TV स्पीकर 3.1 प्रदान कर रहा है, जिसकी कीमत आमतौर पर 1,499 युआन (लगभग 17,594 रुपये) है।


Xiaomi Redmi Max 100-inch 2025 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi Redmi Max 100 में 4K रेजॉल्यूशन वाली 100 इंच का बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती है। स्मूथ मोशन हैंडलिंग के लिए टीवी 120Hz MEMC मोशन कंपंसेशन का इस्तेमाल करता है। इसमें एक कंपीटिटिव मोड है जो रिफ्रेश रेट को ज्यादा 240Hz तक बढ़ा देता है। डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स को रिप्रोड्यूस कर सकता है, जिसका मतलब है कि यह 10-बिट स्क्रीन है। DCI-P3 वाइड कलर गेमट ​​के 94% को कवर करता है। इसके अलावा कलर एक्यूरेसी को ΔE≈2 पर रेट किया गया है, जो हाई लेवल की कलर फाइडेलिटी का सुझाव देता है। 

टीवी में Xiaomi की Qingshan आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी भी है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 3 एचडीएमआई, 2 यूएसबी-ए, एक ईथरनेट, एक ऑप्टिकल, एक एवी इनपुट और एक एंटीना पोर्ट है। 3 एचडीएमआई 2.1 पोर्ट में से दो गेम हुए कम इनपुट लेटेंसी के लिए एचडीएमआई 2.1 स्टैंडर्ड का सपोर्ट करते हैं। टीवी ज्यादा रिस्पॉन्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए VRR, ALLM (ऑटोमैटिक लो लेटेंसी मोड) और AMD फ्रीसिंक टेक्नोलॉजी का भी समर्थन करते हैं। Redmi Max 100 ऑडियो के लिए 4 स्पीकर से लैस है। 

टीवी में 4-core A73 प्रोसेसर है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। वायरलेस कनेक्टिविटी ऑप्शन में स्ट्रीमिंग और इंटरनेट एक्सेस के लिए वाई-फाई 6 शामिल है। टीवी मोबाइल डिवाइसेज से आसान कंटेंट शेयरिंग के लिए मल्टी-फंक्शन स्क्रीन प्रोजेक्शन का सपोर्ट करता है। इसमें बिल्ट-इन एनएफसी फंक्शन के साथ ब्लूटूथ वॉयस रिमोट कंट्रोल मिलता है जो नेविगेशन और इंटरेक्शन फीचर है। यह थर्ड-पार्टी ऐप सपोर्ट के साथ Xiaomi के नए HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर बूट होता है। फिर इंटेलिजेंट वॉयस कंट्रोल के लिए Xiaomi का वर्चुअल असिस्टेंट Xiaoai है। हाई क्वालिटी वाले ऑडियो प्रोसेसिंग के लिए डीटीएस-एक्स कंपेटिबिलिटी के साथ ऑडियो एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट है।
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

100.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED-IPS

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Smart TV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  3. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  4. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  2. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  3. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  4. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  5. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  6. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  7. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  8. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  9. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  10. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.