Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट

Portronics ने भारत में Pure Sound Pro X2 Home Theatre लॉन्च किया है। नया 5.1-Channel सिस्टम 150W आउटपुट, Bluetooth 5.4, HDMI ARC और चार EQ मोड्स के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जुलाई 2026 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Portronics ने Pure Sound Pro X2 5.1-Channel Home Theatre लॉन्च किया
  • नया ऑडियो सिस्टम 150W आउटपुट और Bluetooth 5.4 सपोर्ट के साथ आता है
  • लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत 5,999 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Portronics

Portronics ने भारतीय बाजार में अपना नया Pure Sound Pro X2 होम थिएटर सिस्टम लॉन्च कर दिया है। यह 5.1-चैनल ऑडियो सिस्टम है, जिसे उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो घर पर थिएटर जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं। कंपनी के मुताबिक, नया होम थिएटर 150W साउंड आउटपुट, मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन और चार EQ मोड्स के साथ आता है। इसे मूवी, म्यूजिक, गेमिंग और लाइव स्पोर्ट्स देखने के दौरान बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए पेश किया गया है।

Portronics Pure Sound Pro X2 में 5.1-चैनल सेटअप दिया गया है। इसमें एक वायर्ड Subwoofer, एक Soundbar और दो Satellite Speakers शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह सेटअप क्लियर डायलॉग, डीप बास, बैलेंस्ड मिड्स और डिटेल्ड हाई फ्रीक्वेंसी ऑडियो देने में सक्षम है। कुल मिलाकर यह सिस्टम 150W का साउंड आउटपुट देता है।

यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से इसमें Music, Movie, News और Night जैसे चार अलग-अलग EQ मोड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी मदद से कंटेंट के अनुसार साउंड प्रोफाइल को बदला जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए इस होम थिएटर में Bluetooth 5.4, HDMI (ARC), Optical, USB और AUX पोर्ट दिए गए हैं। इसकी मदद से इसे Smart TV, Gaming Console, Laptop और Smartphone समेत कई डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।

इसके अलावा Soundbar पर ऑनबोर्ड कंट्रोल्स भी दिए गए हैं, जबकि बॉक्स में मिलने वाला Wireless Remote वॉल्यूम, प्लेबैक, इनपुट सोर्स और EQ मोड्स को कंट्रोल करने की सुविधा देता है।

Advertisement

Portronics Pure Sound Pro X2 का MRP 9,999 रुपये रखा गया है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत इसे 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह होम थिएटर Portronics की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देशभर के प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.