250W पावर वाला पार्टी स्पीकर! Portronics Iron Beats 5 Prime लॉन्च, RGB लाइटिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत

कंपनी ने इसे 250W आउटपुट के साथ पेश किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 17:44 IST
ख़ास बातें
  • स्पीकर में Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है।
  • स्पीकर में 8000mAh की बैटरी है।
  • स्पीकर में UHF कराओके माइक्रोफोन और ईको कंट्रोल फीचर दिया गया है।

Photo Credit: Portronics

Portronics की ओर से नया वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर Iron Beats 5 Prime 250W लॉन्च किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है कंपनी ने इसे 250W आउटपुट के साथ पेश किया है। स्पीकर में 8 इंच के डुअल सबवूफर लगे हैं। इसमें दमदार ऑडियो ड्राइवर है, RGB लाइटिंग और कराओके फीचर भी है। घर में या आउटडोर में पार्टी के लिए यह स्पीकर उपयोगी बताया गया है। स्पीकर में 8000mAh की बैटरी है। दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक चल सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 

Portronics Iron Beats 5 Prime price

Portronics Iron Beats 5 Prime पार्टी स्पीकर की भारत में कीमत 13,999 रुपये है। इसके Portronics अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह पार्टी स्पीकर Amazon India ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी पर्चेज किया जा सकता है। कंपनी ने इसे सिंगल ब्लैक कलर में पेश किया है। 

Portronics Iron Beats 5 Prime Specifications

Portronics Iron Beats 5 Prime में 250W पावर आउटपुट मिलती है। स्पीकर में 2.25 इंच के ड्राइवर लगे हैं। साथ ही इसमें 8 इंच के डुअल सबवूफर लगे हैं। खास फीचर इसकी RGB लाइटिंग है। यह स्माइली शेप में आती है। पार्टी के लिए यह काफी आकर्षक फीचर है। इसके साथ स्पीकर में UHF कराओके माइक्रोफोन और ईको कंट्रोल फीचर दिया गया है। इसमें कंपनी बेस बूस्ट टेक्नोलॉजी लगी है जिससे यह लाउड बेस पैदा करता है। स्पीकर में 8000mAh की बैटरी है। दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक चल सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इस स्पीकर में Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें USB, Aux-in और अन्य फीचर्स भी हैं। पोर्टेबिलिटी के लिए इसमें एक हैंडल लगा और व्हील भी लगे हैं। इसे आराम से खींचकर ले जाया जा सकता है। यह ब्लैक कलर में पेश किया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.