65, 75 इंच में Philips T3 Series TV हुए लॉन्च, 120Hz 4K डिस्प्ले से हैं लैस, जानें कीमत

Philips T3 series TV में 4K क्वांटम डॉट (QD) mini-LED डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 अगस्त 2024 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Philips T3 series TV में 4K क्वांटम डॉट (QD) mini-LED डिस्प्ले है।
  • इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, और 630 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है।
  • HDR10+ का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है।

Philips T3 series TV में 4K क्वांटम डॉट (QD) mini-LED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: ITHome

Philips ने टीवी सेग्मेंट में नए Philips T3 series TV लॉन्च किए हैं। कंपनी ने ये टीवी दो साइज- 65 और 75 इंच में उतारे हैं। टीवी में 4K क्वांटम डॉट (QD) mini-LED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, और 630 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 50 से लेकर 100 तक बैकलाइट पार्टीशन फीचर है जिससे टीवी में रिच पिक्चर एक्सपीरियंस मिलने का दावा कंपनी की ओर से किया गया है। आइए जानते हैं फिलिप्स के इन नए टीवी की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Philips T3 series TV price

Philips T3 series TV को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। टीवी की कीमत 4599 युआन (लगभग 54,300 रुपये) से शुरू होती है। इन्हें JD.com से खरीदा जा सकता है। 
 

Philips T3 series TV specifications

Philips T3 series TV में 4K क्वांटम डॉट (QD) mini-LED डिस्प्ले दिया गया है। टीवी में 3840 x 2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, और 630 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 65 इंच मॉडल में 630 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है, जबकि 75 इंच मॉडल में 610 निट्स की पीक ब्राइटनेस बताई गई है। इसमें 50 से लेकर 100 तक बैकलाइट पार्टीशन फीचर है।

Philips T3 series TV में बिल्ट-इन AI इमेज क्वालिटी चिप लगी है। इसमें Philips P5 इमेज क्वालिटी एन्हांसमेंट इंजन है जो अपने इंटेलिजेंट एल्गोरिदम से पिक्चर क्वालिटी को एडजस्ट करता रहता है। टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है। इसमें 113% तक DCI-P3 वाइड कलर गेमट सपोर्ट दिया गया है। साथ ही HDR10+ का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। 
Advertisement

Philips T3 टीवी में A55 क्वाडकोर प्रोसेसर है। इसमें 3 जीबी रैम, और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। टीवी 3.84kHz PWM डिमिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है जिससे आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ने से यह रोकता है। साउंड के लिए इसमें Dolby Atmos, और Dolby Digital Decoding+ सपोर्ट दिया गया है। इसमें दो HDMI 2.1 पोर्ट हैं, और एक USB 2.0 पोर्ट है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.