Panasonic ने लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के 21 स्मार्ट टीवी मॉडल्स, कीमत Rs 17,990 से शुरू

Panasonic P-Series TV की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल ShinobiPro MiniLED सीरीज की कीमत 3,19,990 रुपये तक जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अगस्त 2025 20:22 IST
ख़ास बातें
  • Panasonic P-Series TV की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये रखी गई है
  • टॉप मॉडल ShinobiPro MiniLED सीरीज की कीमत 3,19,990 रुपये तक जाती है
  • सभी मॉडल्स Panasonic के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध

Panasonic P-Series TV की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Panasonic

Panasonic ने भारत में अपनी नई P-Series TV रेंज लॉन्च कर दी है, जिसमें फ्लैगशिप ShinobiPro MiniLED सीरीज भी शामिल है। इस लाइनअप में कुल 21 मॉडल शामिल हैं, जिनमें 4K Google TV, Full HD और HD Ready वेरिएंट भी हैं। कंपनी का कहना है कि यह सीरीज खासतौर पर प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन की गई है। ShinobiPro MiniLED टीवी 4K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, और इनबिल्ट होम थियेटर जैसे हाईएंड फीचर्स के साथ आते हैं।

Panasonic P-Series TV की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल ShinobiPro MiniLED सीरीज की कीमत 3,19,990 रुपये तक जाती है। इसमें 65-इंच वेरिएंट की कीमत 1,84,990 रुपये और 75-इंच वर्जन की कीमत 3,19,990 रुपये तय की गई है। ये सभी मॉडल्स Panasonic के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के अलावा चुनिंदा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं।

ShinobiPro MiniLED TV मॉडल्स 65-इंच और 75-इंच साइज में आते हैं और इनमें बेजल-लेस डिजाइन के साथ 4K डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। बेहतर कलर एक्सपीरियंस के लिए टीवी में 4K Studio Colour Engine और Hexa Chroma Drive टेक्नोलॉजी शामिल की गई है। यह सीरीज HDR, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स को हाई-क्वालिटी पिक्चर मिलती है।

ऑडियो के लिए टीवी में 66W स्पीकर्स दिए गए हैं जो Dolby Atmos और DTS TruSurround से लैस हैं। इनबिल्ट होम थिएटर सिस्टम के साथ इसमें ट्विटर्स भी दिए गए हैं। ShinobiPro MiniLED टीवी में गूगल टीवी प्लेटफॉर्म, इनबिल्ट क्रोमकास्ट और डेडिकेटेड गेमिंग मोड भी दिया गया है, जो लो-लेटेंसी गेमिंग का एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।

TV में रिमोट कंट्रोल सपोर्ट के साथ हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल भी मौजूद है और यह गूगल वॉइस असिस्टेंट के साथ कम्पेटिबल है। प्री-इंस्टॉल ऐप्स में Netflix, Amazon Prime Video और YouTube शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो HDMI 2.1 पोर्ट्स, दो USB पोर्ट्स, Wi-Fi और Bluetooth सपोर्ट मिलता है।

Advertisement

Panasonic ShinobiPro MiniLED टीवी की कीमत क्या है?

65-इंच वेरिएंट की कीमत 1,84,990 रुपये और 75-इंच वेरिएंट की कीमत 3,19,990 रुपये है।

ये टीवी किस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं?

ShinobiPro मॉडल्स MiniLED टेक्नोलॉजी के साथ 4K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं।

ऑडियो क्वालिटी कैसी है?

इनमें 66W स्पीकर्स दिए गए हैं जो Dolby Atmos और DTS TruSurround को सपोर्ट करते हैं।

Advertisement

कौन-कौन से साइज उपलब्ध हैं?

ShinobiPro सीरीज में फिलहाल 65 इंच और 75 इंच के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं।

इन टीवी में कौन-से स्मार्ट फीचर्स हैं?

गूगल टीवी, इनबिल्ट क्रोमकास्ट, गेमिंग मोड, गूगल असिस्टेंट सपोर्ट और वॉइस कंट्रोल दिए गए हैं।

भारत में कहां से खरीद सकते हैं?

Panasonic के ऑनलाइन/ऑफलाइन स्टोर्स और चुनिंदा ई-कॉमर्स साइट्स से खरीदे जा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PANASONIC, Panasonic ShinobiPro MiniLED
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  5. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  8. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  9. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  10. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.