65 इंच 4K डिस्प्ले वाले OnePlus TV 65 Q2 Pro का आकर्षक डिजाइन आया सामने, मिलेगा Dynaudio साउंड एक्सपीरियंस!

वनप्लस का यह लेटेस्ट स्मार्ट टीवी OnePlus Q1 Pro का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने 2019 में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जनवरी 2023 17:30 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV 65 Q2 Pro का लॉन्च 7 फरवरी को होने जा रहा है।
  • बॉटम पैनल पर आकर्षक डिजाइन भी कंपनी ने रिवील किया है।
  • इसमें साउंड के लिए Dynaudio ट्यून्ड स्पीकर्स देखने को मिले सकते हैं।

OnePlus TV 65 Q2 Pro को OnePlus TV Q1 Pro के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा रहा है।

OnePlus के अपकमिंग स्मार्टटीवी OnePlus TV 65 Q2 Pro का लॉन्च 7 फरवरी को होने जा रहा है। Amazon पर कंपनी इसकी घोषणा कर चुकी है और इसके लेटेस्ट अपडेट्स के लिए कंपनी ने Notify Me बटन भी दिया है। साथ इसका डिजाइन भी कंपनी ने अब टीज कर दिया है। अब से पहले सिर्फ इसकी लॉन्च डेट का खुलासा किया था। लेकिन अब बॉटम पैनल पर आकर्षक डिजाइन भी कंपनी ने रिवील किया है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में इसके साउंड से संबंधित बड़ा अपडेट सामने आया है। इसकी पूरी जानकारी के लिए इस खबर को पूरी पढ़ें।

OnePlus का OnePlus TV 65 Q2 Pro स्मार्ट टीवी इन दिनों बज बनाए हुए है क्योंकि इसका लॉन्च काफी नजदीक आ गया है। 7 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे कंपनी इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के माध्यम से लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ लैंडिंग पेज पर इसका बॉटम डिजाइन भी कंपनी ने टीज कर दिया है जिसमें इसके स्पीकर ग्रिल और कंपनी के लोगो का डिजाइन भी नजर आ रहा है, जो कि देखने में काफी आकर्षक लग रहा है। स्क्येर मॉड्यूल में कंपनी ने उभरा हुआ OnePlus लोगो इसमें फ्रंट में रखा है। इसके अलावा, Mysmartprice की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें साउंड के लिए Dynaudio ट्यून्ड स्पीकर्स देखने को मिलेंगे। 
वनप्लस का यह लेटेस्ट स्मार्ट टीवी OnePlus Q1 Pro का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने 2019 में लॉन्च किया था। जैसा कि इसके नाम से भी पता चलता है, इसमें 65 इंच डिस्प्ले होगा। इसके पहले आए मॉडल से यह डिजाइन में अपडेट लेकर आ रहा है। टीवी के बारे में कंपनी की ओर से कहा गया है कि इसमें पहले से ज्यादा बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर देखने को मिलेगा। 

OnePlus TV 65 Q2 Pro के स्पेसिफिकेशंस अभी अफवाहों में हैं जिसमें कहा गया है कि टीवी में 65 इंच QLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें 4K रिजॉल्यूशन होगा और 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। कथित तौर पर टीवी में 70W साउंड आउटपुट वाले स्पीकर्स देखने को मिल सकते हैं। कहा यह भी गया है कि टीवी में रिच साउंड एक्सपीरियंस के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। इसके अंदर 3GB रैम दिए जाने की बात कही गई है। साथ में 32GB स्टोरेज स्पेस दिया जा सकता है। यह स्मार्ट टीवी Google TV सपोर्टेड टीवी होगा, ऐसा कहा गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.