4K डिस्प्ले और हाइटेक फीचर्स से लैस Nokia लाया नए स्मार्ट टीवी, कीमत 14,499 से शुरू

Nokia TV तीन स्क्रीन साइज में 4K रेजॉल्यूशन प्रदान करता है, जिसमें 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच मॉडल शामिल हैं। इन सभी मॉडल में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3840 x 2160 रेजॉल्यूशन मिलता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 3 मई 2022 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Nokia ने भारतीय बाजार में कई नए Android Smart TV पेश किए हैं।
  • Nokia TV तीन स्क्रीन साइज में 4K रेजॉल्यूशन प्रदान करता है।
  • Nokia TV दो स्क्रीन साइज में फुल एचडी रेजॉल्यूशन प्रदान करता है।

Nokia ने भारतीय बाजार में कई नए Android Smart TV पेश किए हैं।

Photo Credit: Nokia

Nokia ने भारतीय बाजार में कई नए एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी (Android Smart TV) पेश किए हैं। ये सभी मॉडल कंपनी की 2022 स्मार्ट टीवी रेंज शामिल हैं। इसमें कुल मिलाकर 5 टीवी हैं, जिनकी रेंज 32 इंच HD मॉडल से लेकर 55 इंच 4K स्मार्ट टीवी तक है। आइए इन स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Nokia स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशंस


सबसे पहले शुरुआत हाई एंड मॉडल से करते हैं तो Nokia TV तीन स्क्रीन साइज में 4K रेजॉल्यूशन प्रदान करता है, जिसमें 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच मॉडल शामिल हैं। इन सभी मॉडल में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3840 x 2160 रेजॉल्यूशन मिलता है। इसके साथ ही ये तीनों टीवी MEMC टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा नए टीवी HDR10 और Dolby Vision का भी सपोर्ट करते हैं। प्रोसेसर की बात की जाए तो इन तीनों स्मार्ट टीवी में क्वाड कोर SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इन तीनों स्मार्ट टीवी में 2GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

वहीं अब बात करें स्टैंडर्ड मॉडल की तो सैमसंग के 32 इंच मॉडल में 1366 x 768 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है, जबकि 40 इंच मॉडल फुल HD रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। डिस्प्ले लोकल कंट्रास्ट सपोर्ट के साथ 270 निट्स ब्राइटनेस प्रदान करने की क्षमता रखता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इन टीवी में 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। प्रोसेसर की बात की जाए तो ये स्मार्ट टीवी क्वाड कोर CPU पर काम करते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो ये सभी स्मार्ट टीवी Andrid TV 11 OS पर काम करते हैं। साउंड सिस्टम की बात करें तो इनमें डॉल्बी ऑडियो के साथ 24W स्पीकर दिए गए हैं। वहीं इनमें ड्यूल बैंड वाईफाई और रिमोट में लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए हॉटकी भी दी गई हैं।
 

Nokia स्मार्ट टीवी की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Nokia TV 2022 32 इंच मॉडल की कीमत 14,499 रुपये है, वहीं 40 इंच मॉडल की कीमत 21,990 रुपये है। वहीं 43 इंच 4K मॉडल की कीमत 27,999 रुपये और 50 इंच मॉडल की कीमत 33,990 रुपये है। जबकि 55 इंच वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो इन स्मार्ट टीवी को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LPG सब्सिडी नहीं आई? घर बैठे ऐसे चेक करें क्या है वजह, ऐसे पता चलेगा स्टेटस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.