Noise Vibe 2 Launched : Rs 1499 में नॉइस ने लॉन्‍च किया पोर्टेबल ब्‍लूटूथ स्‍पीकर

Noise Vibe 2 Bluetooth speaker : दावा है कि नए पोर्टेबल ब्‍लूटूथ स्‍पीकर से 15 घंटों तक ‘दनदनाता’ साउंड एक्‍सप‍ीरियंस किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 मई 2024 18:04 IST
ख़ास बातें
  • Noise Vibe 2 ब्‍लूटूथ स्‍पीकर लॉन्‍च
  • 1499 रुपये है कीमत
  • 5W का आउटपुट देते हैं नए स्‍पीकर

Noise Vibe 2 5वॉट का पावर आउटपुट पेश करता है। इसमें 52एमएम के ऑडियो ड्राइवर्स लगे हैं

Photo Credit: noise

Noise Vibe 2 : स्‍मार्टवॉच बनाने के लिए मशहूर नॉइस (Noise) ने भारतीय यूजर्स के लिए एक नया पोर्टेबल ब्‍लूटूथ स्‍पीकर लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम है- Noise Vibe 2, जोकि 5वॉट का पावर आउटपुट पेश करता है। इसमें 52एमएम के ऑडियो ड्राइवर्स लगे हैं और नॉइस की ट्रू ब्रास टेक्‍नॉलजी यूज हुई है। दावा है कि नए पोर्टेबल ब्‍लूटूथ स्‍पीकर से 15 घंटों तक ‘दनदनाता' साउंड एक्‍सप‍ीरियंस किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी और प्रमुख खूबियां। 
 

Noise Vibe 2 Price

Noise ने Noise Vibe 2 ब्लूटुथ पोर्टेबल स्पीककर को लॉन्च कर दिया है। इस स्पीकर का ऑफिशियल प्राइस टैग 3,499 रुपये है। कंपनी ने इस स्पीकर को अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसे वेंडरिंग ब्लैक, सफारी बीज, रस्टिक ओलिव और स्टील ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस स्पीकर को 21 मई से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इसे Amazon और ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट से 1,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
 

Noise Vibe 2 Specifications

Noise Vibe 2 को कॉम्पैक्ट बॉडी के साथ पेश किया गया है। इसमें आपको वॉइस वॉल्यूम कंट्रोल जैसे कई बटन मिल जाएंगे। इस स्पीकर में एक छोटी स्ट्रैप भी है, जिसकी मदद से आप इसको आसानी से कही भी पकड़ के ले जा सकते है। Noise Vibe 2 में 52mm ऑडियो ड्राइवर्स है जो ट्रू बास टेक्नोलॉजी मुहैया करवाते हैं। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह ब्लूटुथ स्पीकर 15 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। इसका पावर आउटपुट 5W का है।    

कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको Bluetooth 5.3 का फीचर मिल रहा है। इसमें बिल्ट इन माइक्रोफोन भी है। यह स्पीकर Hey Siri और OK Google वॉयस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह स्पीकर IPX5 वाटर रेसिस्टेंट और TF कार्ड भी सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  2. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले
  3. मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV कल होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  2. iQOO Z11i में मिलेंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. OnePlus Nord Buds 4 की पहली सेल आज से शुरू, मिल रहा सस्ते में खरीदने का मौका
  4. पानी में तैरने वाले सोलर पैनल, बिजली पैदा करने के साथ बचा रहे खूब पानी, जानें क्या है तकनीक
  5. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले
  6. समय पर नहीं बचाया, तो पृथ्वी पर गिर जाएगा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप, अब शुरू होगा रेस्क्यू मिशन
  7. 50MP कैमरा वाले Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की सेल आज से, मिल रहा डिस्काउंट अलग से
  8. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. UPI में आने वाला है AI का बड़ा अपग्रेड, वॉयस से होगा पेमेंट, फ्रॉड पर भी लगेगी लगाम!
  10. स्मार्टफोन के बाद अब टैबलेट पर मैमोरी शॉर्टेज की मार! Redmi ने बढ़ाए Pad 2 के दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.