OnePlus 10 Pro के साथ लॉन्‍च होगा 43 इंच का नया OnePlus स्‍मार्ट टीवी! जानें फीचर्स

दोनों प्रोडक्‍ट्स के साथ OnePlus Bullets Wireless Z2 भी लॉन्‍च किए जाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मार्च 2022 18:13 IST
ख़ास बातें
  • यह स्‍मार्ट टीवी 2GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा
  • क्रोमकास्ट इसमें बिल्ट-इन होगा साथ में मिराकास्ट का सपोर्ट होगा
  • यह डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करेगा और 24W स्पीकर से लैस होगा

रिपोर्ट बताती है कि वनप्‍लस का अपकमिंग टीवी कुछ हद तक पिछले मॉडल्‍स जैसा ही दिखाई देगा, लेकिन इसमें हाई रेजॉलूशन स्क्रीन होगी।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

वनप्‍लस (OnePlus) जल्‍द इंडिया में अपना नया फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन OnePlus 10 Pro लॉन्‍च करने वाली है। यह जानकारी खुद कंपनी ने आधिकारिक रूप से दी है। नया अपडेट यह है कि कंपनी इसी इवेंट में एक स्‍मार्ट टीवी भी लॉन्‍च करेगी। वनप्लस ने फरवरी में इंडिया में OnePlus Nord CE 2 स्‍मार्टफोन के साथ OnePlus TV Y1S और OnePlus TV Y1S ऐज को लॉन्‍च किया था। अब खबर आई है कि कंपनी देश में एक और स्मार्ट टीवी रिलीज करने वाली है। इसे OnePlus TV Y1S Pro कहा जाता है। इसके नाम से ही पता चलता है कि यह स्‍मार्ट टीवी हाल में आए दोनों टीवी का बेहतर वर्जन होगा। 

91Mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus TV Y1S Pro को इंडिया में OnePlus 10 Pro लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। दोनों प्रोडक्‍ट्स के साथ OnePlus Bullets Wireless Z2 भी लॉन्‍च किए जाएंगे। रिपोर्ट बताती है कि वनप्‍लस का अपकमिंग टीवी कुछ हद तक पिछले मॉडल्‍स जैसा ही दिखाई देगा, लेकिन इसमें हाई रेजॉलूशन स्क्रीन होगी।

बताया जाता है कि OnePlus TV Y1S Pro को 43 इंच स्‍क्रीन साइज में पेश किया जाएगा। इसमें 4K डिस्‍प्‍ले होगा। यह स्‍मार्ट टीवी 2GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। खास बात यह है कि यह टीवी Y1S और Y1S ऐज की तरह Android TV 11 के बजाए Android TV 10 पर चलेगा। क्रोमकास्ट इसमें बिल्ट-इन होगा साथ में मिराकास्ट, वनप्लस कनेक्ट 2.0, गूगल असिस्टेंट और एमेजॉन एलेक्सा का सपोर्ट होगा।

कनेक्टिविटी पोर्ट की बात करें, तो इस टीवी में डुअल-बैंड WiFi, ब्लूटूथ, 3x HDMI और 2x USB पोर्ट मिलेगा।  यह डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करेगा और 24W स्पीकर से लैस होगा। बहरहाल, कंपनी ने इस बारे में ऑफ‍िशियली कुछ नहीं कहा है। उम्‍मीद की जानी चाहिए की लॉन्‍च इवेंट से पहले इस टीवी के बारे में जानकारी सामने आएगी। 

बात करें, OnePlus 10 Pro की, तो इसे इंडिया में ‘वॉल्‍केनिक ब्‍लैक' और ‘एमराल्ड फॉरेस्ट' कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा। चीन में भी यह डिवाइस इन दो कलर ऑप्‍शंस में आती है। इसके अलावा, चीन के लिए सिरेमिक वाइट फ‍िनिश लिमिटेड एडिशन को अलग से लाया गया है। फोन को इंडिया में 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वर्जन में बिक्री के लिए लाया जाएगा। चीन में यह डिवाइस 8GB + 256GB स्‍टोरेज वेरिएंट में भी आती है और इसके सिरेमिक वाइट कलर वेरिएंट में 512GB स्टोरेज और 12GB रैम दी गई है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones June 2026: Lava Bold N2 5G, Xiaomi 17T, Motorola Edge 70 Pro+ जैसे फोन होने जा रहे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones June 2026: Lava Bold N2 5G, Xiaomi 17T, Motorola Edge 70 Pro+ जैसे फोन होने जा रहे लॉन्च
  2. Xiaomi 17T फोन का प्राइस फिर लीक, 12GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा समेत 4 जून को है लॉन्च!
  3. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
  4. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  5. हवाई जहाज जितने बड़े 2 एस्टरॉयड आज आ रहे पृथ्वी के पास!
  6. 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 35 हजार सस्ता मिल रहा Nothing का ये धांसू फोन, 50MP के 3 कैमरा, सबसे गजब डील
  8. Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  9. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  10. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.