Netflix Movies 2022 : एक्‍शन, कॉमेडी, थ्रिलर का लगेगा तड़का, सामने आया वीडियो

इनमें लिंडेस लोहान की Falling for Christmas, मिला कुनिस की ड्रामा फ‍िल्‍म Luckiest Girl Alive और एडम सैंडलर की basketball शामिल हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 फरवरी 2022 13:07 IST
ख़ास बातें
  • ये सभी फ‍िल्‍में इस साल रिलीज होंगी
  • करीब 3 मिनट के वीडियो में इसकी झलक दिखाई गई है
  • कॉमेडी का तड़का भी नेटफ्लिक्स में लगने वाला है

प्रिव्‍यू लुक में The Gray Man की भी पहली झलक मिली है, जिसमें रेगे-जीन पेज, रयान गोसलिंग और क्रिस इवांस भूमिका निभा रहे हैं।

साल 2022 में नेटफ्लिक्स (Netflix) एक के बाद एक फ‍िल्‍में रिलीज करने के लिए तैयार है। इस वीडियो स्‍ट्रीमिंग ऐप ने एक प्रिव्‍यू में कुछ फ‍िल्‍मों के फर्स्‍ट लुक का खुलासा किया है। ये सभी फ‍िल्‍में इस साल रिलीज होंगी। करीब 3 मिनट के वीडियो में एक मैशअप स्‍टाइल में नेटफ्लिक्‍स ने इस साल रिलीज होने वाली फ‍िल्‍मों की झलक दिखाई है। इनमें लिंडेस लोहान की Falling for Christmas, मिला कुनिस की ड्रामा फ‍िल्‍म Luckiest Girl Alive और एडम सैंडलर की basketball शामिल हैं। 

नेटफ्लिक्स ने इस साल आने वालीं फिल्मों के पहले लुक को शेयर करते हुए अपने ऑफ‍िशियल ट्विटर हैंडल पर  लिखा, ‘क्या किसी ने हर हफ्ते नई फिल्में कहा? यहां 2022 की हमारी कुछ सबसे बड़ी फिल्मों का फर्स्‍ट लुक है। चाहे आपको हंसने, रोने, चिल्लाने या इन सभी का मन करे, #NetflixMovies2022 में हर मूड के लिए फ‍िल्‍म है। 
Advertisement
इस प्रिव्‍यू लुक में The Gray Man की भी पहली झलक मिली है, जिसमें रेगे-जीन पेज, रयान गोसलिंग और क्रिस इवांस भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए अगर एक्शन से भरपूर सीन्‍स से आपको मजा नहीं आता, तो एक्‍टर अपनी एक्टिंग से आपको जरूर रोमांचित कर देंगे। रेगे-जीन पेज, रयान गोसलिंग और क्रिस इवांस के फैंस को जरूर अपने एक्‍टर्स को देखने का इंतजार होगा। हालांकि नेटफ्लिक्स पर आने वाली फ‍िल्‍मों में सिर्फ ये तीन ही ए-लिस्‍ट एक्‍टर नहीं हैं। 

फर्स्‍ट लुक में जेन‍िफर लोपेज की फ‍िल्‍म The Mother की झलक भी दिखाई देती है। उनके अलावा, डेनियल क्रेग को Knives Out 2 और मिल्ली बॉबी ब्राउन व हेनरी कैविल को Enola Holmes 2 के टीजर में देखा जा सकता है। दोनों ही फ‍िल्‍में अपनी रहस्‍य से दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं। 
Advertisement

कॉमेडी का तड़का भी नेटफ्लिक्स के मूवी रिव्‍यू में लगता हुआ दिखाई देता है। क्‍योंकि केविन हार्ट और मार्क वाह्लबर्ग की फ‍िल्‍म Me Time, एडी मर्फी और जोनाह हिल की You People और टायलर पेरी की A Madea Homecoming भी इस साल रिलीज होने जा रही हैं। 

इसके अलावा साइंस फ‍िक्‍शन फ‍िल्‍म The Mothership भी रिलीज होगी। इसमें क्रिस हेम्सवर्थ और हाले बेरी नजर आएंगे। वहीं, फैंटेसी फ‍िल्‍म के शौकीनों के लिए जेसन मोमोआ की Slumberland और चार्लीज थेरॉन व केरी वाशिंगटन की The School for Good and Evil होने जा रही है। कुल मिलाकर इस साल नेटफ्लिक्स के खजाने में दर्शकों के लिए काफी कुछ खास होने वाला है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  3. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  4. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  5. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  6. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  7. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  8. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  9. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  10. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.