32, 40 और 43 इंच साइज में Motorola Revou2 Smart TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

32 इंच के टीवी में HD रेजॉल्य़ूशन दिया गया है। 40 और 43 इंच में FHD रेजॉल्यूशन है और एक मॉडल UHD रेजॉल्यूशन के साथ है जिसे 43 इंच साइज में ही लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 सितंबर 2022 11:06 IST
ख़ास बातें
  • टीवी आउट ऑफ द बॉक्स Android TV 11 के साथ आते हैं।
  • चारों टीवी में 8GB स्टोरेज दी गई है।
  • एचडी और फुलएचडी वेरिएंट में Dolby Audio का सपोर्ट दिया गया है।

Motorola Revou2 Smart TV बजट सेग्मेंट में लॉन्च किए गए हैं

Motorola ने भारत में नई Motorola Revou2 TV रेंज लॉन्च की है। सीरीज में अलग-अलग साइज में टीवी लॉन्च किए गए हैं। टीवी की कीमत काफी किफायती रखी गई है जो 11 हजार रुपये के लगभग शुरू होती है। स्क्रीन साइज 32 इंच से शुरू होता है और 43 इंच तक जाता है। 43 इंच साइज में कंपनी ने दो तरह के रेजॉल्यूशन वेरिएंट में टीवी को लॉन्च किया है। बेहतर साउंड अनुभव के लिए टीवी में 24W स्पीकर्स दिए गए हैं और साथ में Dolby Audio का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी की कीमत, फिचर्स और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Motorola Revou2 Smart TV की कीमत, उपलब्धता

Motorola Revou2 Smart TV बजट सेग्मेंट में लॉन्च किए गए हैं। सीरीज में आने वाले टीवी का साइज 32 इंच से शुरू है जिसकी कीमत 10,999 रुपये से शुरू है। 40 इंच साइज वाले टीवी की कीमत 16,999 रुपये है जबकि 19,999 रुपये में 43 इंच का टीवी खरीदा जा सकता है। इसमें फुलएचडी (FHD) रेजॉल्यूशन दिया गया है। इसी साइज (43 इंच) में एक वेरिएंट अल्ट्रा एचडी (UHD) रेजॉल्यूशन के साथ आता है जिसकी कीमत 22,999 रुपये है। टीवी को Flipkart से खरीदा जा सकता है। 
 

Motorola Revou2 Smart TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Motorola Revou2 स्मार्ट टीवी में चार साइज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। 32 इंच के टीवी में HD रेजॉल्य़ूशन दिया गया है। 40 और 43 इंच में FHD रेजॉल्यूशन है और एक मॉडल UHD रेजॉल्यूशन के साथ है जिसे 43 इंच साइज में ही लॉन्च किया गया है। टीवी मॉडर्न डिजाइन के साथ आते हैं और बेजल लेस डिस्प्ले इनमें देखने को मिलता है। साउंड के लिए 24W स्पीकर हैं। एचडी और फुलएचडी वेरिएंट में Dolby Audio का सपोर्ट दिया गया है। जबकि Dolby Atmos का सपोर्ट केवल FHD वेरिएंट में देखने को मिलता है। साउंड को और अधिक बेहतर बनाने के लिए boAt Labs की ट्यूनिंग टीवी में इस्तेमाल की गई है। इसके अलावा, टीवी में HDR10, Dolby Vision, MEMC और ALLM जैसे फीचर्स भी हैं। 

Motorola Revou2 टीवी में क्वाड कोर MediaTek चिप है और साथ में Mali G52 MP2 GPU का सपोर्ट भी है। HD और FHD वेरिएंट में 1GB रैम दी गई है जबकि 4K UHD वेरिएंट में 2GB रैम दी गई है। चारों टीवी में 8GB स्टोरेज दी गई है। टीवी आउट ऑफ द बॉक्स Android TV 11 के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में डुअल-बैंड WiFi, ब्लूटूथ, 3 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट और ईथरनेट पोर्ट दिए गए हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  2. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  2. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  3. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  4. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
  5. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
  6. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
  8. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
  9. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  10. सड़क पर एक-दूसरे से 'बात' करेंगी गाड़ियां! भारत सरकार ला रही V2V टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे करेगी काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.