Xiaomi ने लॉन्च किया MIJIA Air Conditioner 2HP, गर्मियों में घर को बना देगा शिमला

MIJIA एयर कंडीशनर 5000W रेटेड कूलिंग कैपेसिटी और 6700W की रेटेड हीटिंग कैपेसिटी प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मई 2023 10:12 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने MIJIA Air Conditioner 2HP लॉन्च कर दिया है।
  • MIJIA Air Conditioner 2HP की कीमत 3,199 yuan (लगभग 37,589 रुपये) है।
  • MIJIA एयर कंडीशनर 5000W रेटेड कूलिंग कैपेसिटी प्रदान करता है।

MIJIA Air Conditioner 2HP में 5000W रेटेड कूलिंग कैपेसिटी है।

Photo Credit: Xiaomi

चीनी टेक दिग्गज Xiaomi ने बाजार में नया MIJIA Air Conditioner 2HP लॉन्च कर दिया है। यह एसी आसानी से 20-30 वर्ग मीटर तक के स्पेस को ठंडा कर सकता है। यूजर्स इस एसी को दूर बैठकर आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। आइए शाओमी मिजिया के नए एयर कंडीशनर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

MIJIA Air Conditioner 2HP की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो MIJIA Air Conditioner 2HP की कीमत 3,199 yuan (लगभग 37,589 रुपये) है, लेकिन वर्तमान में लॉन्च प्राइस के तहत 2,899 yuan (लगभग 34,061 रुपये) में उपलब्ध है।

 

MIJIA Air Conditioner 2HP के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
MIJIA एयर कंडीशनर 5000W रेटेड कूलिंग कैपेसिटी और 6700W की रेटेड हीटिंग कैपेसिटी प्रदान करता है। यह 20-30 वर्ग मीटर तक के स्पेस के लिए बेस्ट है। यह एसी पावरफुल परफॉर्मेंस और बड़े स्तर पर हवा प्रदान करने के लिए फुल डीसी फ्रीक्वेंसी कंवर्जन टेक्नोलॉजी और बड़े डायमीटर वाली विंड व्हील टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा यह बड़े स्तर पर टेंप्रेचर रेंज ऑपरेशन का सपोर्ट करता है। MIJIA एयर कंडीशनर का सुपर पावर-सेविंग 2HP मॉडल 4.69 के APF (एनुअल परफॉर्मेंस फैक्टर) के साथ नई फर्स्ट लेवल एनर्जी एफिशिएंसी का इस्तेमाल करता है। इसका मतलब है कि नए थर्ड लेवल की एनर्जी एफिशिएंसी के मुकाबले में यह साल भर में करीब 380 किलोवाट-घंटे पावर की बचत कर सकता है।
 
MIJIA एयर कंडीशनर में एक सेल्फ-डेवलप्ड एयर डक्ट और एक हाई एफिशिएंसी इलेक्ट्रॉनिक एक्सपेंशन वाल्व है। इसकी इंटरनल यूनिट हाई टेंप्रेचर वाले सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम से लैस है जो कि प्रदूषण को दूर करता है। इसका क्लीनिंग प्रोसेस और हाई टेंप्रेचर ड्राइंग टेक्नोलॉजी के जिरिए बैक्टीरिया को पूरी तरह से खत्म कर दिया  जाता है। नए MIJIA एयर कंडीशनर को MIJIA ऐप और XiaoAi का इस्तेमाल करके आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। MIJIA ऐप के साथ यूजर्स दूर से ही एयर कंडीशनर को ऑन और ऑफ कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी पसंद के अनुसार टेंप्रेचर को कंट्रोल करने के लिए कई सेटिंग्स को एडजेस्ट कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.