Xiaomi Mi Soundbar से उठा पर्दा, जानें खूबियां और दाम

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Mi Soundbar को लॉन्च कर दिया है। मी साउंड बार की कीमत और इसकी खूबियां क्या हैं जानें।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2019 11:07 IST
ख़ास बातें
  • 4,999 रुपये है Mi Soundbar की भारत में कीमत
  • 16 जनवरी से शुरू होगी Xiaomi Mi Soundbar की बिक्री
  • 30 सेकेंड में आसानी से सेटअप हो जाता है शाओमी मी साउंड बार

Xiaomi Mi Soundbar से उठा पर्दा, जानें खूबियां और दाम

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने गुरुवार यानी 10 जनवरी को भारतीय बाजार में Mi Soundbar के साथ Mi LED TV 4X Pro 55 इंच और Mi LED TV 4A Pro 43 इंच मॉडल को भी लॉन्च किया है। शाओमी ने मी साउंड बार को लेकर दावा किया है कि यह केवल 30 सेकेंड में आसानी से सेटअप हो जाता है। आइए अब आपको Mi Soundbar, मी टीवी 4एक्स प्रो और मी टीवी 4ए प्रो के भारत में कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Mi Soundbar की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारतीय बाजार में मी साउंड बार का दाम 4,999 रुपये है और इसकी बिक्री 16 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Xiaomi ने कहा कि Mi Soundbar कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और मी होम स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं दूसरी तरफ, Mi LED TV 4X Pro का 55 इंच मॉडल 39,999 रुपये और Mi LED TV 4A Pro का 43 इंच मॉडल 22,999 रुपये में मिलेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही टीवी ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com के अलावा मी होम स्टोर पर 15 जनवरी दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Xiaomi Mi Soundbar में कनेक्टिविटी के लिए मौजूद हैं ये पोर्ट

Mi Soundbar के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने कहा कि हाई फ्रीक्वेंसी को कवर करने के लिए मी साउंडबार में दो 20 मिलीमीटर डोम स्पीकर्स, लो फ्रीक्वेंसी के लिए दो 2.5 इंच के वूफर और एक्सट्रीम लो-एंड के लिए चार पेसिव रेडिएटर्स दिए गए हैं। शाओमी ने दावा किया है कि Mi Soundbar केवल 30 सेकेंड में सेटअप हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए मी साउंड बार में ब्लूटूथ वर्जन 4.2, एस/पीडीआईएफ, ऑप्टिकल, लाइन-इन और 3.5 मिलीमीटर ऑक्स-इन सपोर्ट दिया गया है। Xiaomi ने दावा किया है कि यह किसी भी टीवी के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.