Lumio Vision 9 2026, Vision 7 2026 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 55 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स से लैस

Lumio ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्ट टीवी Lumio Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) को 55 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2026 08:58 IST
ख़ास बातें
  • Lumio Vision 9 (2026) में 55 इंच की QD-Mini LED डिस्प्ले दी गई है।
  • Lumio Vision 9 (2026) में मीडियाटेक पेंटॉनिक 700 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Lumio Vision 9 (2026) एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।

Lumio Vision 7 2026 में

Photo Credit: Lumio

Lumio ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्ट टीवी Lumio Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) को 55 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अप्रैल में Vision 9 का 65 इंच मॉडल और Vision 7 का 43 इंच मॉडल पेश किया था और अब ये टीवी 55 इंच मॉडल में भी उपलब्ध हो गए हैं। ये नए मिड-साइज टीवी स्ट्रीमिंग, गेमिंग और कंटेंट डिस्कवरी के लिए बेहतर विकल्प के तौर पर काम करते हैं। यहां हम आपको Lumio Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026)  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lumio Vision 9 (2026), Vision 7 (2026) Price

Lumio Vision 9 (2026) 55 इंच मॉडल की कीमत 51,999 रुपये है,लेकिन स्पेशल इंट्रोडक्टरी कीमत 44,999 रुपये है। वहीं Lumio Vision 7 (2026) 55-इंच मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है, वहीं स्पेशल इंट्रोडक्टरी कीमत 34,999 रुपये है। ये स्मार्ट टीवी बिक्री के लिए आज यानी कि 4 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ग्राहक इन स्मार्ट टीवी को ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

Lumio Vision 9 (2026), Vision 7 (2026) Features & Specifications

Lumio Vision 9 (2026) में 55 इंच की QD-Mini LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका नेटिव 4K रेजोल्यूशन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट,  1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 240Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 82 प्रतिशत कलर कवरेज मिलती है। Vision 9 (2026) में मीडियाटेक पेंटॉनिक 700 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3GB DDR4 RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। Vision 9 (2026) एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इस स्मार्ट टीवी में TLDR 2.0 फीचर दिया है। गेमिंग फीचर्स की बात करें तो वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR), ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) और क्विक मीडिया स्विचिंग (QMS) शामिल है। साउंड सेटअप की बात करें तो डॉल्बी एटम्स ऑडियो शामिल है। इसमें 50W DGS 2.2 स्पीकर सेटअप है जिसमें 6 ड्राइवर शामिल हैं, जिनमें दो सबवूफर हैं। 

Lumio Vision 7 (2026) में 55 इंच की QLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट है। इसमें डॉल्बी एटम्स और डॉल्बी विजन की सुविधा भी मिलती है। Vision 7 (2026) में 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्ट टीवी TLDR 2.0 फीचर के साथ आता है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.