LG ने लॉन्च किए नए वायरलेस OLED TV: 165Hz रिफ्रेश रेट और स्मार्ट AI फीचर्स शामिल, जानें कीमत

LG ने 2026 TV लाइनअप लॉन्च किया है, जिसमें Wireless OLED W6, OLED evo और Micro RGB evo सीरीज शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मार्च 2026 14:25 IST
ख़ास बातें
  • LG ने Wireless OLED W6 और Micro RGB evo TVs लॉन्च किए
  • नए TVs में α11 AI Processor और AI फीचर्स दिए गए
  • Micro RGB evo सीरीज में RGB LED से बेहतर कलर आउटपुट मिला

ऊपर तस्वीर में LG OLED evo W6 मॉडल है

Photo Credit: LG

LG Electronics ने अपने 2026 TV लाइनअप को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस नई रेंज में OLED, LCD और वायरलेस टीवी कैटेगरी में बड़े अपडेट देखने को मिलते हैं। कंपनी ने OLED evo सीरीज, Micro RGB evo सीरीज और एक वायरलेस OLED वॉलपेपर TV पेश किया है। LG के मुताबिक, नए मॉडल्स में ब्राइटनेस, कलर और AI प्रोसेसिंग में सुधार किया गया है, जिससे व्यूइंग एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होगा।

LG की OLED evo लाइनअप में G6, C6 और B6 सीरीज शामिल हैं। इन TVs में Hyper Radiant Color टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक स्टैंडर्ड OLED के मुकाबले 3.9 गुना ज्यादा ब्राइटनेस दे सकती है। सभी मॉडल्स में α11 AI Processor 4K Gen3 दिया गया है, जो 5.6 गुना बेहतर AI परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। इसमें AI Dual 4K Upscaling और Hyper Bright Booster जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

डिस्प्ले में Reflection Free Premium टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ग्लेयर को कम करने में मदद करती है और Intertek से सर्टिफाइड है। इसके अलावा, OLED की खासियत जैसे हाई कॉन्ट्रास्ट और फास्ट रिस्पॉन्स टाइम भी बरकरार रखे गए हैं। ऑडियो के लिए Dolby Atmos FlexConnect और LG Sound Suite सपोर्ट दिया गया है।

ये TVs webOS 26 पर चलते हैं, जिसमें Microsoft Copilot और Google Gemini इंटीग्रेशन मिलता है। इसमें AI Concierge, AI Search, AI Chatbot और AI Picture व Sound Wizard जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Voice ID के जरिए यूजर-बेस्ड पर्सनलाइजेशन और LG Shield के जरिए सिक्योरिटी भी मिलती है।

OLED evo W6 एक वायरलेस वॉलपेपर TV है, जिसकी मोटाई करीब 9mm है। इसमें Zero Connect Box दिया गया है, जो वायरलेस AV ट्रांसमिशन सपोर्ट करता है। यह TV 4K रेजोल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट और लो-लेटेंसी सिग्नल ट्रांसमिशन सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, Zero Connect Box पहले के मुकाबले 35 प्रतिशत छोटा है और इस मॉडल को CES 2026 में कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं।

Micro RGB evo सीरीज LG का नया प्रीमियम LCD अप्रोच है, जिसमें व्हाइट LED की जगह RGB LEDs का इस्तेमाल किया गया है। इससे बेहतर कलर कंट्रोल और ब्राइटनेस मिलती है। इसमें α11 AI Processor 4K Gen3 के साथ ड्यूल AI इंजन दिया गया है। यह सीरीज BT.2020, DCI-P3 और Adobe RGB में 100 प्रतिशत कलर सर्टिफिकेशन सपोर्ट करती है। कंपनी बड़े स्क्रीन सेगमेंट पर भी फोकस कर रही है, जिसमें Micro RGB मॉडल्स 100-इंच तक और QNED TVs 115-इंच तक जाएंगे।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो LG ने इन TVs की बिक्री साउथ कोरिया में 25 मार्च से शुरू कर दी है, जिसके बाद इन्हें ग्लोबली रोलआउट किया जाएगा। OLED evo मॉडल्स 42-इंच से 97-इंच तक के साइज में आएंगे। G6 सीरीज की कीमत KRW 3,059,700 (लगभग 1.92 लाख रुपये) से शुरू होकर KRW 37,900,000 (लगभग 23.82 लाख रुपये) तक जाती है। C6 सीरीज की कीमत KRW 1,897,200 (लगभग 1.20 लाख रुपये) से KRW 6,190,000 (लगभग 3.89 लाख रुपये) तक है, जबकि B6 मॉडल्स KRW 3,290,000 (करीब 2.06 लाख रुपये) से शुरू होते हैं। वहीं W6 वायरलेस OLED और Micro RGB evo सीरीज 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  3. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जाने
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
  2. 5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर
  3. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
  4. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  6. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  7. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  8. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  9. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  10. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.