70 इंच 4K डिस्प्ले के साथ चाइनीज कंपनी LeTV ने लॉन्च किया SuperTV G70S, जानें कीमत

टीवी में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज स्पेस दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 नवंबर 2022 11:05 IST
ख़ास बातें
  • LeTV Super TV G70S को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है।
  • इसमें 92% DCI-P3 कलर गेमट दिया गया है।
  • टीवी में कई तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी मिल जाते हैं।

LeTV Super TV G70S में कंपनी ने कई मॉडर्न फीचर्स दिए हैं।

LED स्मार्ट टीवी आज हर घर की जरूरत बन गया है। ऐेसे में मार्केट में बहुत सारे ब्रैंड्स हैं जो अपने एलईडी टीवी बेचते हैं। इनमें कई ब्रैंड्स चाइनीज भी हैं। ऐसा ही एक चाइनीज ब्रैंड है LeTV जिसने अपना लेटेस्ट स्मार्ट टीवी पेश किया है। कंपनी ने इसे LeTV Super TV G70S नाम दिया है। टीवी में 70 इंच साइज की स्क्रीन दी गई है। इसमें 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह अच्छे खासे स्टोरेज स्पेस के साथ आता है जिससे कि ऐप्स के साथ परफॉर्मेंस भी बेहतर मिले। टीवी की कीमत और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

LeTV Super TV G70S की कीमत

LeTV Super TV G70S को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2799 युआन (लगभग 32 हजार रुपये) है। टीवी को चीन के पॉपुलर रीटेल स्टोर्स जैसे JD.com आदि से खरीदा जा सकता है। दूसरे मार्केट्स में टीवी कब उपलब्ध होगा, अभी इसके बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 

LeTV Super TV G70S के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

LeTV Super TV G70S में 70 इंच डिस्प्ले मिलता है जो कि एक 4K डिस्प्ले है। इसमें 92% DCI-P3 कलर गेमट दिया गया है। यह 10 बिट कलर डेप्थ को सपोर्ट करता है और MEMC मोशन फीचर के साथ आता है। प्रोसेसिंग के लिए टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर है। इसमें दो कोर A72 और दो कोर A53 दिए गए हैं। स्मार्ट टीवी में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इसके साउंड सिस्टम की बात करें तो, यह 10W स्पीकर्स के साथ आता है। टीवी 2.4GHz  वाई-फाई सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें फार फील्ड वॉयस कंट्रोल 2.0 का सपोर्ट भी दिया गया है। यानि कि बिना रिमोट आप इसे वॉयस कमांड के जरिए ही कंट्रोल कर सकते हैं। 

टीवी में कई तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी मिल जाते हैं। यह HDMI कनेक्टिविटी के साथ-साथ USB 3.0, RF, AV और SPDIF पोर्ट के साथ आता है। इन सभी कनेक्टिविटी विकल्पों की मदद से टीवी को विभिन्न तरह के कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। मसलन, इसे गेमिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा कई तरह के एप्लीकेशंस भी इसमें रन किए जा सकते हैं। टीवी में वीडियो स्ट्रीमिंग और स्क्रीनकास्टिंग भी की जा सकती है। कंपनी आने वाले समय में इस लाइनअप में और भी मॉडल्स जोड़ने जा रही है। इसके टीवी चीन में काफी पॉपुलर भी होते जा रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  2. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.