Kodak के 8 नए स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च, 32 से 75 इंच साइज में आए, दाम Rs 10499 से शुरू, जानें खूबियां

Kodak New Smart TV : नए कोडक टीवी की कीमत 10499 रुपये से 98888 रुपये तक है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 जून 2023 19:04 IST
ख़ास बातें
  • नए टीवी में सबसे प्रीमियम 75 इंच 4K QLED टीवी है
  • 75 इंच मॉडल के दाम 98,888 रुपये हैं
  • कंपनी ने 32 से 65 इंच साइज में भी नए टीवी पेश किए हैं

नए कोडक टीवी में सबसे प्रीमियम है 75 इंच 4K QLED टीवी, जिसमें उम्‍दा फीचर दिए गए हैं।

Photo Credit: Kodak

कोडक (Kodak) नाम पढ़ते ही सबसे पहले जेहन में आता है कैमरा। काफी समय से इस नाम से स्‍मार्ट टीवी भी आ रहे हैं। भारत में सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (SPPL) कोडक स्‍मार्ट टीवी पेश करती है। कंपनी ने 8 नए स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च किए हैं। ये 32 इंच से 75 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं। नए कोडक टीवी की कीमत 10499 रुपये से 98888 रुपये तक है। इनमें सबसे प्रीमियम है कोडक 75 इंच 4K QLED टीवी, जिसमें उम्‍दा फीचर दिए गए हैं। आइए कोडक के सभी 8 नए स्‍मार्ट टीवी के बारे में जानते हैं।   

शुरुआत करते हैं टॉप मॉडल के साथ। यह है कोडक 75 इंच 4K QLED टीवी। जैसाकि नाम से पता चलता है इसमें 75 इंच का QLED डिस्प्ले है। यह 3840 x 2160 पिक्‍सल के साथ Ultra HD (4K) रेजॉलूशन ऑफर करता है। डॉल्‍बी विजन, HDR10+ सपोर्ट भी इस टीवी में है। स्‍पीकर आउटपुट 40W है, जो डॉल्‍बी एटमॉस से लैस है। कोडक 75 इंच टीवी में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। यह एयरस्लिम डिजाइन और बेजल-लेस स्क्रीन के साथ आता है। 98,888 कीमत पर इसे फ्लिपकार्ट से लिया जा सकेगा। टीवी का मॉडल नंबर 75MT5044 है। 
Advertisement

कंपनी ने CAPRO सीरीज में 3 टीवी उतारे हैं। ये 50, 55 और 65 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं। तीनों ही टीवी में 4K रेजॉलूशन वाली स्‍क्रीन है। डिजाइन भी 75 इंच टीवी की तरह बेजल लेस है साथ ही 40W स्‍पीकर आउटपुट और डॉल्‍बी एटमॉस सपोर्ट है। ये टीवी क्रोमकास्‍ट और गूगल असिस्‍टेंट जैसी खूबियों से लैस हैं। कंपनी ने कीमतें भी आकर्षक रखी हैं। 50 इंच मॉडल 27,999 रुपये का है। 65 इंच मॉडल के दाम 43999 रुपये हैं। 55 इंच मॉडल के दाम अभी नहीं बताए गए हैं। इन टीवी को एमेजॉन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। 

ऐसे लोग, जो बजट टीवी चाहते हैं उनके लिए कोडक के 32, 40, 42 और 43 इंच टीवी लाए गए हैं। ये सभी कोडक 9XPRO सीरीज का हिस्‍सा हैं। सिर्फ 32 इंच टीवी में एचडी रेजॉलूशन है। बाकी सभी फुल एचडी हैं और 1 जीबी रैम व 8 जीबी स्‍टोरेज से लैस हैं। कंपनी ने 30W का स्‍पीकर आउटपुट इन टीवी में दिया है। गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट का भी सपोर्ट है। 32 इंच मॉडल के दाम 10,499 रुपये हैं। 42 इंच मॉडल 16,999 रुपये का और 43 इंच 17,999 रुपये का है। 40 इंच मॉडल की के दाम अभी नहीं बताए गए हैं। ये टीवी भी एमेजॉन, फ्लिपकार्ट से लिए जा सकेंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.