JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री

Reliance Jio ने JioHome Cricket ऑफर पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 फरवरी 2026 08:29 IST
ख़ास बातें
  • JioHome एक 4K बॉक्स के साथ आता है जिसमें 1 हजार लाइव टीवी चैनल शामिल हैं।
  • JioHome में 30 एमबीपीएस स्पीड के साथ वाईफाई मिलता है।
  • JioHome में 12 ओटीटी ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है।

JioHome में ओटीटी और टीवी के फायदे एक साथ मिलते हैं।

Photo Credit: Jio

Reliance Jio ने JioHome Cricket ऑफर पेश कर दिया है। इस ऑफर में Power Play Pass के साथ कई कैशबैक मिलता है, वहीं यूजर्स JioHome यूजर्स को 1 महीने के लिए फ्री में इस्तेमाल भी कर पाएंगे। क्रिकेट सीजन के साथ JioHome एक प्रमोशनल ऑफर पावर प्ले पास लेकर आया है, जिसकी कीमत 99 रुपये है। इस पास में ग्राहकों को कुल 1,457 रुपये के फायदे मिल रहे हैं। आइए JioHome Cricket ऑफर और उसमें मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पावर प्ले पास क्या है

Advertisement

JioHome द्वारा पेश किया गया पावर प्ले पास एक प्रमोशनल ऑफर है। इस एड ऑन प्लान की कीमत 99 रुपये है। यह ग्राहकों को कथित तौर पर 1,457 रुपये के फायदे प्रदान करता है। 1 महीने का फ्री उपयोग और 750 रुपये कैशबैक मिल सकता है। यह ऑफर जियो होम यूजर्स को हाई क्वालिटी में वर्ल्ड कप देखने की सुविधा लेकर आया है।

ऑफर में क्या कुछ है शामिल

JioHome Cricket ऑफर के तहत पहले रिचार्ज पर एक महीने की JioHome सर्विस फ्री मिलती है, जिसकी कीमत 707 रुपये है। उसके अलावा कुल 750 रुपये के कैशबैक वाउचर मिलता हैं, जो कि 150 रुपये के वाउचर के तौर पर आते हैं। इनका इस्तेमाल अगले रिचार्ज पर किया जा सकता है। इस पास के जरिए यूजर्स मल्टी-कैमरा व्यूइंग ऑप्शन के साथ T20 वर्ल्ड कप और लीग मैच 4K ​​रेजोल्यूशन में आसानी से घर बैठे देख सकते हैं।

Advertisement

JioHome एक 4K बॉक्स के साथ आता है जिसमें 1 हजार लाइव टीवी चैनल शामिल हैं, जिनमें लगभग 950 रुपये मूल्य के 200 से ज्यादा HD चैनल और 30 एमबीपीएस स्पीड के साथ वाईफाई मिलता है। वहीं ओटीटी बेनिफिट्स की बात करें तो SonyLIV, ZEE5, SunNXT आदि जैसे 12 ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। यह सिंगल बिल मॉडल उन यूजर्स के लिए पेमेंट को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है जो आमतौर पर डीटीएच, इंटरनेट और स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए अलग-अलग बिल की पेमेंट करते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  3. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  4. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  5. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  6. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  7. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  8. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  9. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  10. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.