JBL ने लॉन्च किए नए साउंडबार, सिनेमा जैसा अनुभव अब घर पर मिलेगा, जानें खासियतें

JBL ने भारत में अपनी नई बार एमके2 साउंडबार सीरीज लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2026 16:35 IST
ख़ास बातें
  • JBL Bar 1300MK2 में 11.1.4 चैनल सेटअप है।
  • JBL Bar 1300MK2 में 8 इंच सबवूफर के साथ 2,470W तक आउटपुट है।
  • JBL Bar 1300MK2 में 960 वॉट आउटपुट मिलता है।

JBL Bar 1300MK2 में 11.1.4 चैनल सेटअप है।

Photo Credit: JBL

JBL ने भारत में अपनी नई बार एमके2 साउंडबार सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में JBL Bar 1300MK2, 1000MK2, 800MK2 और 500MK2 शामिल हैं। इन साउंड बार मेंडॉल्बी एटमॉस और मल्टीबीम 3.0 टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। हायर कैटेगरी के मॉडल में वायरलेस सराउंड स्पीकर भी हैं, जिन्हें अलग किया जा सकता है। वहीं मॉडल के अनुसार आउटपुट 750W से 2,470W तक है। यहां हम आपको JBL Bar MK2 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

JBL Bar 1300MK2, 1000MK2, 800MK2, 500MK2 Price

JBL Bar 1300MK2 की कीमत 1,74,999 रुपये है। Bar 1000MK2 की कीमत 1,49,999 रुपये, Bar 800MK2 की कीमत 1,24,999 रुपये और Bar 500MK2 की कीमत 64,999 रुपये है। ये साउंडबार बिक्री के लिए JBL की आधिकारिक वेबसाइट, चुनिंदा रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Advertisement

JBL Bar 1300MK2, 1000MK2, 800MK2, 500MK2 Specifications

JBL Bar 1300MK2 11.1.4 चैनल सेटअप और ड्यूल 8 इंच सबवूफर के साथ 2,470W तक आउटपुट मिलता है। वहीं JBL Bar 1300MK2 में 960 वॉट आउटपुट और 10 इंच के सबवूफर के साथ 7.1.4 चैनल सिस्टम मिलता है। JBL Bar 800MK2 7.1 चैनल कॉन्फिगरेशन और 10 इंच सबवूफर के साथ 780W आउटपुट मिलता है। वहीं Bar 500MK2 5.1 चैनल सेटअप में 750W आउटपुट प्रदान करता है। JBL साउंडबार मॉडल डॉल्बी एटमॉस, डीटीएस फॉर्मेट और स्पैटियल ऑडियो के लिए JBL की मल्टीबीम 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इन साउंडबार में EQ ट्यूनिंग और सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए JBL One ऐप का सपोर्ट दिया गया है।

JBL Bar 1300MK2, 1000MK2 और 800MK2 में डिटैचेबल वायरलेस सराउंड स्पीकर हैं, वहीं 500MK2 में फिक्स्ड स्पीकर सेटअप है। 1300MK2 और 1000MK2 में ट्रू डॉल्बी एटमॉस आउटपुट के लिए अप-फायरिंग ड्राइवर्स मिलते हैं, जबकि 800MK2 डॉल्बी एटमॉस का DTS वर्चुअल:X के साथ कनेक्ट करता है। पूरी रेंज में JBL ने स्मार्ट डिटेल्स शामिल किए हैं जो ऑडियो को बेहतर बनाते हैं और क्लियर वॉयस के लिए प्योर वॉइस 2.0 दिया है। जबकि AI साउंड बूस्ट सिर्फ 1300MK2 में ही उपलब्ध है। ये AirPlay, Google Cast, Spotify Connect, Tidal Connect और Roon Ready जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ भी काम करते हैं। कंपेटिबल डिवाइसेज के जरिए वॉयस एसिस्टेंट सपोर्ट भी मिलता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.