IND vs NZ T20 दूसरा मैच अब से कुछ मिनटों में होगा शुरू: प्राइवेट TV चैनल समेत Hotstar पर नहीं देखा जा सकेगा लाइव मैच, यहां देखें लाइव

India vs New Zealand 2nd T20I 2022:आज रविवार यानी 20 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच आज दूसरा टी20 मैच होने जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 नवंबर 2022 11:09 IST
ख़ास बातें
  • IND vs NZ T20 2022 सीरीज में कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया है
  • IND vs NZ तीन मैचों की T20 सीरीज खेल रहे हैं
  • IND vs NZ पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था

India vs New Zealand 2nd T20I 2022: IND vs NZ T20 2022 सीरीज का दूसरा मैच बे ओवल, Mount Maunganui स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs New Zealand 2nd T20I 2022: T-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 18 नवंबर 2022 से शुरू हो गई थी, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। अब आज रविवार यानी 20 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच आज दूसरा टी20 मैच होने जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तान रोहित शर्मा को अब आराम दिया गया है और उनकी जगह हार्दिक पांड्या टीम की अगुवाई कर रहे हैं। 

India vs New Zealand 2nd T20I 2022: न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी केन विलियमसन के हाथ में है। सीरीज में तीन टी20 मैच खेले जाने हैं और उसके बाद तीन वनडे मैच की सीरीज भी अलग से होगी। हालांकि टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की कमी देखने को मिलेगी। टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी ही खेल रहे हैं। इससे पहले हुए टी20 वर्ल्ड कप का लाइव प्रसारण आप जिन चैनलों पर देख रहे थे, अब वहां नहीं देख पाएंगे। इसके अलावा इंटरनेट के माध्यम से ओटीटी प्लेटफॉर्म भी इस सीरीज के लिए बदल दिया गया है। इस मैच का लाइव प्रसारण आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं। 
Advertisement
 

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा T-20 2022 (IND vs NZ T20 2022) मैच कब होगा?

IND vs NZ T20 2022 सीरीज का दूसरा मैच आज रविवार 20 नवंबर को खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस 11.30 बजे किया जाएगा। इसके बाद मैच 12 बजे से शुरू होगा।  
 

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा T-20 2022 (IND vs NZ T20 2022) मैच कहां खेला जाएगा?

IND vs NZ T20 2022 सीरीज का दूसरा मैच बे ओवल, Mount Maunganui स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि वहां पर भी बारिश का साया है और हो सकता है की दूसरा मैच भी रद्द हो जाएं।  


भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा T-20 2022 (IND vs NZ T20 2022) मैच कहां देखें लाइव?

IND vs NZ T20 2022 मैच का लाइव प्रसारण आप भारत में डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) यानी दूरदर्शन नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। अबकी बार इंटरनेट के माध्यम से अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट आदि पर मैच देखने का प्लेटफॉर्म बदल गया है। इस सीरीज के मैच का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम आप प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ही देख पाएंगे। अबकी सीरीज का लाइव स्ट्रीम डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर नहीं किया जा रहा है। 
Advertisement

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर
Advertisement

भारत की प्लेइंग 11
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
Advertisement


 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.