IND VS HK Asia Cup 2022: भारत बनाम हॉन्ग कॉन्ग मैच को आज ऐसे देखें लाइव

भारत बनाम हॉन्ग कॉन्ग मैच का लाइव स्ट्रीम आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 अगस्त 2022 15:34 IST
ख़ास बातें
  • मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है जिसके लिए टॉस शाम 7 बजे होगा
  • आज मैच जीतकर सुपर चार में पहुंच सकती है टीम इंडिया
  • IND Vs HK लाइव स्ट्रीम आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं

Photo Credit: getty images

एशिया कप 2022 का आज का मुकाबला भारत और हॉन्ग कॉन्ग (IND VS HK) के बीच खेला जाएगा। यह एशिया कप का चौथा मैच होगा। टूर्नामेंट में भारत का ये दूसरा मैच है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग टीम अपने पहले मैच में भारत से भिड़ेगी। भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं और हॉन्ग कॉन्ग की बागडोर कप्तान निजाकत खान के हाथों में रहेगी। 

भारत की बात करें तो, टीम ने इसके पहले रविवार को पाकिस्तानी टीम को 5 विकेट से हराया था और टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की थी। अगर आज का मैच भी भारतीय टीम जीत लेती है तो वह सुपर चार में अपनी जगह बना लेगी। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग टीम के कप्तान ने कहा है कि भारत के खिलाफ खेलना उनकी टीम के लिए बड़ी प्रेरणा वाली बात है। पिछले मैच में भारतीय टीम में से हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी जिसकी बदौलत टीम जीत पाई। पांड्या ने 3 विकेट लेने के अलावा 33 रन की नाबाद पारी भी खेली। 
Advertisement

आज भारत की नजर सुपर चार में जगह पक्की करने पर रहेगी। हॉन्ग कॉन्ग की टीम को ज्यादा मजबूत नहीं माना जाता है। इसलिए आज का मैच भारत की झोली में आ सकता है। भारत बनाम हॉन्ग कॉन्ग मैच को आप कहां और कैसे अपनी सुविधा अनुसार विभिन्न मीडिया माध्यमों पर देख सकते हैं इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। 
 

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, आवेश खान, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
Advertisement
 

हॉन्ग कॉन्ग की संभावित प्लेइंग-11

निजाकत खान (कप्तान), बाबर हयात, यास्मीन मुर्तजा, किनचित शाह, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), हारून अरशद, एजाज खान, जीशान अली, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।

भारत बनाम हॉन्ग कॉन्ग (IND Vs HK) मैच आज यानि 31 अगस्त को खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है जिसके लिए टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच 7.30 बजे से शुरू हो जाएगा। 
Advertisement
 

भारत बनाम हॉन्ग कॉन्ग (IND Vs HK) मैच को लाइव कैसे और कहां देखें (Where and how to watch IND Vs HK match live today)

भारत बनाम हॉन्ग कॉन्ग टी20 मैच का सीधा प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर देख सकते हैं। यानि कि हिंदी के साथ ही आप क्षेत्रीय भाषाओं में भी मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। 
 

भारत बनाम हॉन्ग कॉन्ग मैच को ऑनलाइन कैसे देखें (how to watch IND Vs HK match online)

भारत बनाम हॉन्ग कॉन्ग मैच का लाइव स्ट्रीम आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.