India VS Australia Live Streaming : भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच शुरू, ऐसे देखें लाइव

यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहा है। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा की जगह आज मैच की कमान संभाल रहे हैं हार्दिक पांड्या।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 मार्च 2023 14:23 IST
ख़ास बातें
  • तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच शुरू
  • मुंंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जा रहा है मैच
  • स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है लाइव मैच

मैच दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हो चुका है। IND vs AUS का लाइव टेलिकास्‍ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है।

Photo Credit: BCCI

India VS Australia Live Streaming : दुनिया की दो बड़ी क्रिकेट टीमें आमने-सामने हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो गई है। पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहा है। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा की जगह आज मैच की कमान संभाल रहे हैं हार्दिक पांड्या। खबर लिखे जाने तक 7 ओवर पूरे हो गए थे। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम पहले बल्‍लेबाजी कर रही है। हम आपको इस मैच के लाइव टेलिकास्‍ट से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चल रहा मैच इन प्‍लेटफॉर्म्‍स पर लाइव देखा जा सकता है। 

जैसाकि हमने आपको बताया यह मैच IND vs AUS मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम पहले बल्‍लेबाजी कर रही है। मैच दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हो चुका है। IND vs AUS का लाइव टेलिकास्‍ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। 
Advertisement
 

India vs Australia 1st ODI को डीडी स्‍पोर्ट्स पर भी देखा जा सकता है। डीडी फ्री डिश पर मैच देखने वाले दर्शक डीडी स्‍पोर्ट्स को ट्यून करके अभी लाइव मैच देख सकते हैं। अगर आप यह मैच अपने स्‍मार्टफोन पर देखना चाहते हैं, तो वह भी मुमकिन है। 
Advertisement
 

इस ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) ऐप और वेबसाइट पर की जा रही है। 50 ओवरों वाली सीरीज का यह पहला मैच है। दूसरा वनडे मैच 19 मार्च यानी रविवार को और तीसरा 22 मार्च यानी बुधवार को खेला जाएगा। लाइव स्‍कोर के लिए आप हमारी सहयोगी वेबसाइट एनडीटीवी पर जा सकते हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.