IND vs AFG Asia Cup 2022: भारत बनाम अफगानिस्तान मैच आज, कहां और कैसे देखें लाइव

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 मैच का सीधा प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 सितंबर 2022 18:59 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही टीमें फाइनल में जगह बनाने में नाकामयाब हो चुकी हैं
  • टीमों के बीच इससे पहले हुई तीनों टी20 मुकाबले भारत ने जीते हैं
  • दोनों ही टीमें इस मैच में जीत हासिल करने के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगी

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 मैच आज शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

Asia Cup 2022 T20 में आज भारत बनाम अफगानिस्तान (IND vs AFG) मैच खेला जाना है। टी20 में भारत और अफगानिस्तान की टीम चौथी बार एक दूसरे से मुकाबला करने जा रही हैं। अब से पहले दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें तीनों ही मैचों पर विजय भारत ने हासिल की थी। ये मैच 2010, 2012 और 2021 में खेले गए हैं। 

अब 2022 में दोनों टीमें फिर से आमने-सामने आई हैं। Asia Cup 2022 में सुपर 4 का मैच आज इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होने जा रहा है। वैसे तो दोनों ही टीमें फाइनल में जगह बनाने में नाकामयाब हो चुकी हैं, लेकिन एशिया कप का अपना सफर टीमें आखिरी मैच जीतकर खत्म करने की कोशिश करेंगी। सुपर 4 में टीम इंडिया बड़े ही शानदार अंदाज में पहुंची थी। लेकिन सुपर 4 में पहुंचने के बाद उसे जीत का तोहफा नहीं मिला। सुपर 4 के पहले मैच में टीम पाकिस्तान से 5 विकेट से हार गई। राउंड के दूसरे मैच में टीम को श्रीलंका ने 6 विकेट से पटखनी दे दी। 

दोनों ही टीमें इस मैच में जीत हासिल करने के लिए अपना पूरा जोर लगाती नजर आएंगी जिससे कि यह मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। भारत और अफगानिस्तान के बीच आज मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस आज शाम 7 बजे होगा और मैच शाम 7.30 बजे से शुरू हो जाएगा। इस मैच को आप अपने मोबाइल, टीवी या लैपटॉप पर देख सकते हैं। मैच का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीम कैसे और कहां देखे जा सकते हैं, इसकी सारी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच को लाइव कैसे और कहां देखें (Where and how to watch IND Vs AFG match live today)

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 मैच का सीधा प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर देख सकते हैं। यानि कि हिंदी के साथ ही आप क्षेत्रीय भाषाओं में भी मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। 
Advertisement
 

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच को ऑनलाइन कैसे देखें (how to watch IND Vs AFG match online)

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच का लाइव स्ट्रीम आप अपने मोबाइल फोन, स्मार्ट टीवी या लैपटॉप और टेबलेट आदि पर Disney+ Hotstar ऐप के जरिए भी देख सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  3. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
  2. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  4. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  5. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  6. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  7. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  8. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  9. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.