IKEA लाई 'चूहा' ब्लूटूथ स्पीकर, एक बार चार्ज में 24 घंटे तक बजाएं, बच्चों को भी लुभाएगा

स्पीकर के चार पैर हैं जिससे यह आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है। इसके दो कान भी हैं। पीछे इसका कैरी लूप मिलता है जो पूंछ की तरह नजर आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 फरवरी 2026 09:22 IST
ख़ास बातें
  • ब्लूटूथ स्पीकर में बिल्ट-इन बैटरी मिलती है।
  • यह 73.8 dB तक साउंड पैदा कर सकता है।
  • IKEA Grejsimojs ब्लूटूथ स्पीकर में 1.6 इंच फुल रेंज ड्राइवर मिलता है।

IKEA ब्लूटूथ स्पीकर में बिल्ट-इन बैटरी मिलती है। इसकी खास बात इसका डिजाइन है।

Photo Credit: IKEA

IKEA की ओर से पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर IKEA Grejsimojs को पेश किया गया है। कंपनी ने इस स्पीकर को रोचक डिजाइन में पेश किया है। ब्लूटूथ स्पीकर में बिल्ट-इन बैटरी मिलती है। इसकी खास बात इसका डिजाइन है। पर्पल कलर में यह एक छोटे, चूहे जैसे डिजाइन में आता है जिसके कान और पूंछ भी हैं। इसमें मल्टीस्पीकर मोड है। स्पीकर में फुल रेंज ड्राइवर मिलता है। इसकी फ्रिक्वेंसी रेंज 150-19,000 Hz की है। यह 73.8 dB तक साउंड पैदा कर सकता है। ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है जिससे यह स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि से आसानी से कनेक्ट हो सकता है। बच्चों को भी यह खूब लुभा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

IKEA Grejsimojs Bluetooth speaker price

IKEA Grejsimojs ब्लूटूथ स्पीकर को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत 12 यूरो (लगभग 1300 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

IKEA Grejsimojs Portable Bluetooth speaker launched in mouse design
Photo Credit: IKEA


 

IKEA Grejsimojs Bluetooth speaker features

IKEA Grejsimojs ब्लूटूथ स्पीकर में 1.6 इंच फुल रेंज ड्राइवर मिलता है। इसमें 150-19,000 Hz की फ्रिक्वेंसी रेंज दी गई है। यह 73.8 dB वॉल्यूम पैदा कर सकता है। ब्लूटूथ के माध्यम से इसे विभिन्न डिवाइसेज जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें मल्टीस्पीकर मोड भी है। हालांकि कंपनी ने स्टीरियो मोड और स्पॉटिफाई सपोर्ट नहीं दिया है। 

Advertisement

IKEA Grejsimojs Portable Bluetooth speaker has in-built battery
Photo Credit: IKEA

IKEA का Grejsimojs एक बार के चार्ज में 24 घंटे तक चल सकता है। इसमें बिल्ट-इन बैटरी मिलती है जिसे USB-C की मदद से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने इसे म्यूजिकल माउस का नाम दिया है। आप इसे किचन में बजाएं या बच्चों के रूम में, यह परफेक्ट म्यूजिक डिवाइस साबित हो सकता है। इसके चार पैर हैं जिससे यह आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है। इसके दो कान भी हैं। पीछे इसका कैरी लूप मिलता है जो पूंछ की तरह नजर आता है। कंपनी ने इसे IP44 रेटिंग दी है। इसके डाइमेंशन 8.6 x 13.0 x 9.0cm हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.