43, 50, 55 और 65 इंच साइज में iFFALCON U62 4K LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

टीवी में बिल्ट इन क्रॉमकास्ट का भी सपोर्ट है। वॉयस कमांड्स के लिए इसमें गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 सितंबर 2022 18:10 IST
ख़ास बातें
  • टीवी में तीन साइड बगैर बेजल वाला डिजाइन दिया गया है।
  • इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर है और डुअल कोर जीपीयू दिया गया है।
  • टीवी में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है।

iFFALCON U62 TV की कीमत भारत में 25,999 रुपये से शुरू है।

Photo Credit: iFFALCON

iFFALCON ने भारत में टीवी की नई रेंज लॉन्च की है। iFFALCON U62 TV सीरीज के अंदर कंपनी ने 45 इंच साइज से लेकर 65 इंच साइज तक के टीवी को मार्केट में उतारा है। सभी टीवी में फीचर्स एक जैसे ही देखने को मिलते हैं लेकिन साइज का अंतर है। टीवी में 4K रेजॉल्यूशन है और 24W स्पीकर दिए गए हैं। बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें Dolby Audio का सपोर्ट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर टीवी Google TV को सपोर्ट करता है।
 

iFFALCON U62 TV की कीमत

iFFALCON U62 TV सीरीज में कंपनी ने 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच साइज में टीवी लॉन्च किए हैं। 43 इंच साइज वाले टीवी की कीमत 25,999 रुपये है। जबकि 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच साइज के टीवी की कीमत क्रमश: 28,899 रुपये 33,999 रुपये और 52,999 रुपये है। टीवी को कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। टीवी खरीद के लिए फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। 
 

iFFALCON U62 TV के स्पेसिफिकेशंस

iFFALCON U62 TV सीरीज में 3,840 x 2,160 पिक्सल 4K रेज़ॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 280 निट्स की पीक ब्राइटनेस, एचडीआर सपोर्ट और डाइनेमिक कलर एन्हांस्मेंट एल्गोरिथम दिया गया है। टीवी में तीन साइड बगैर बेजल वाला डिजाइन दिया गया है। इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर है और डुअल कोर जीपीयू दिया गया है। टीवी में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है।

iFFALCON U62 TV में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Google TV का सपोर्ट है। इसके अलावा, टीवी में बिल्ट इन क्रॉमकास्ट का भी सपोर्ट है। वॉयस कमांड्स के लिए इसमें गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। ऑपरेट करने के लिए टीवी में वॉयस रिमोट दिया गया है। रिमोट में Netflix, Prime Video और YouTube ऐप्स के लिए डेडिकेटेड बटन भी दिए गए हैं। साउंड के लिए इसमें 24W डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं जिसके साथ Dolby Audio का सपोर्ट है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iFFALCON U62 TV, iFFALCON U62 TV specifications

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.