Huawei Vision Smart TV SE3 हुए 55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, जानें खासियतें

Huawei Vision Smart TV SE3 में 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच डिस्प्ले ऑप्शन है, जिनका 4K रेजोल्यूशन  3840 x 2160 पिक्सल्स है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2023 11:18 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Vision Smart TV SE3 में 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच डिस्प्ले है।
  • हुआवे विजन स्मार्ट TV SE3 सीरीज नए यूएसबी वायर्ड AI कैमरा के साथ आई है।
  • हुआवे विजन SE3 Smart TV स्मूद व्यूइंग एक्सपीरियंस का सपोर्ट करते हैं।

Huawei Vision Smart TV SE3 में 75 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए स्मार्ट टीवी को पेश किया है। हाल ही में कंपनी हारमनीओएस 4.0 और मेट 60 सीरीज के लिए चर्चा में थी। Huawei Vision SE3 स्मार्ट टीवी सीरीज को आधिकारिक तौर से लॉन्च कर दिया गया है। SE3 सीरीज 3 स्क्रीन साइज 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच में उपलब्ध है। तीनों मॉडल में 3840 x 2160 पिक्सल्स के साथ 4K रिजोल्यूशन मिलता है। यहां हम आपको इन स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे हैं। 


Huawei Vision Smart TV SE3 की कीमत और उपलब्धता 


कीमत की बात की जाए तो Huawei Vision Smart TV SE3 के 55-इंच मॉडल की कीमत 2,499 युआन (लगभग 28,711 रुपये) है। वहीं 65-इंच मॉडल की कीमत 2,999 युआन (लगभग 34,455 रुपये) है और 75-इंच मॉडल की कीमत 3,999 युआन (लगभग 45,944 रुपये) है।


Huawei Vision Smart TV SE3 के स्पेसिफिकेशंस

न्यूज माइड्राइवर के अनुसार, Huawei Vision Smart TV SE3 में 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच डिस्प्ले ऑप्शन है, जिनका 4K रेजोल्यूशन  3840 x 2160 पिक्सल्स है। नए Huawei Vision SE3 Smart TV सीरीज स्मूद व्यूइंग एक्सपीरियंस को सपोर्ट करती है। इसमें सिर्फ एक टच से 120Hz रिफ्रेश मोड में स्विच किया जा सकता है। इस स्मार्ट टीवी में मौजूद Honghu Xunxi Liuchuan (MEMC) टेक्नोलॉजी आसानी से बैकग्राउंड, मोशन, डीफोर्मेशन आदि को डिटेक्ट कर लेती है। साथ ही 24-फ्रेम और 30-फ्रेम वीडियो आसानी से इंटरनेट पर मिल जाते हैं, बेहतर मोशन इमेज देने के लिए यह हर दो फ्रेम के बीच में 4 फ्रेम और 3 फ्रेम डाल देता है। कलर के मामले में हुआवे विजन स्मार्ट टीवी SE3 स्क्रीन 100% BT.709 कलर और 10.7 बिलियन कलर डिस्प्ले के साथ आता है। यह स्क्रीन पर बिना किसी नॉयज के स्मूद और रिच कलर एक्सपीरियंस देता है। इसमें Qi Guang Xuancai डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो डिस्प्ले की कैपेसिटी को और निखारती और बढ़ाती है। 

इस बार हुआवे विजन स्मार्ट टीवी SE3 सीरीज नए यूएसबी वायर्ड AI कैमरा के साथ आई है। इसके साथ ही इसमें AI विजन चिप और NPU यूनिट के सपोर्ट के साथ 1.0TOPS की कंप्यूटिंग पावर दी गई है। यह कैमरा पोर्ट्रेट ट्रैकिंग करने से लेकर ठीक दूरी और बैठने के गलत तरीके को लेकर रिमाइंडर्स भी देगा। इसमें वन-टच प्रोजेक्शन फंक्शन भी मौजूद है। प्रोजेक्ट करने के लिए आपको सिर्फ हुआवे फोन में हुआवे शेयर आइकन को टच करना होगा। इससे आपकी फोन की स्क्रीन का कंटेंट एक टच में ही तुरंत बड़ी स्क्रीन पर प्रोजेक्ट हो जाएगा। इसके लिए किसी तरह के समान वाई-फाई या पेयरिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड वेरिएंट हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
  2. Moto Pad 70 Groove टैबलेट 10200mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus N6x हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  4. Asus Pad T3201 का भारत में लॉन्च, 144Hz OLED स्क्रीन, 8GB रैम, 9000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Nothing Phone (4a) हो रहा ₹3,000 महंगा!, इस दिन से पहले खरीद लें सस्ता
  6. बच्चे ने गत्ते से बना दिया रोबोट, मां की भी करता है मदद! वीडियो वायरल
  7. Friendship Day 2026: पुराने तरीके छोड़ों सब्सक्रिप्शन,वाउचर से लेकर गेमिंग तक बेस्ट रहेंगे ये डिजिटल गिफ्ट
  8. अलर्ट! पृथ्वी के पास पहुंच रहा है 45 फीट चौड़ा एस्टरॉयड, होगी तबाही?
  9. Virtual Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस ने मांगा तो वर्चुअल कॉपी से होगा काम, फोन में ऐसे करें सेव
  10. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.