HP Chromebook 15.6 मात्र 28,999 रुपये में लॉन्च, स्टूडेंट्स को सस्ते में मिलेगा बेहतर लाभ

HP Chromebook में 15.6 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6 का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 मार्च 2023 16:37 IST
ख़ास बातें
  • HP ने मार्केट में अपना नया लैपटॉप HP Chromebook 15.6 लॉन्च कर दिया है।
  • HP Chromebook 15.6 की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है।
  • HP Chromebook में 15.6 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है।

HP Chromebook 15.6 में 15.6 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: HP

आईटी उत्पाद निर्माता कंपनी HP ने मार्केट में अपना नया लैपटॉप HP Chromebook 15.6 लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप युवा छात्रों के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। एचपी का यह नया लैपटॉप Intel Celeron N4500 प्रोसेसर पर काम करता है, जिससे यूजर्स को बेहतर प्रदर्शन मिलेगा। यहां हम आपको HP Chromebook 15.6 लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

HP Chromebook 15.6 की कीमत और कलर ऑप्शन


कीमत की बात की जाए तो HP Chromebook 15.6 की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो नया क्रोमबुक दो कलर वेरिएंट फॉरेस्ट टील और मिनरल सिल्वर में उपलब्ध होगा।

HP इंडिया में पर्सनल सिस्टम्स के सीनियर डायरेक्टर विक्रम बेदी ने कहा कि "हमारे नए Chromebook 15.6 लैपटॉप को कनेक्टिविटी और प्रोडक्टिविटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यूजर्स चाहे घर पर पढ़ रहे हों या क्लास में उन्हें समान अनुभव प्राप्त हो। यह डिवाइस स्टाइलिश और पावरफुल होने के साथ स्टूडेंट्स की जरूरतों के लिए बेस्ट है।" 
Advertisement
 

HP Chromebook 15.6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


HP Chromebook में 15.6 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6 का सपोर्ट मिलता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह लैपटॉप एक बार चार्ज होकर 11.5 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान कर सकता है। इसके अलावा इसमें एक न्यूमेरिक कीपैड और हाइब्रिड लर्निंग को बढ़ाने के लिए एक बड़ा टचपैड भी शामिल है।

नया क्रॉमबुक Office365 के साथ काम करता है जो कि फास्ट और बेहतर तरीके से सीखने के लिए Google Classroom और Google Assistant समेत काफी हैंड्स-फ्री एक्सेस प्रदान करता है। इसके अलावा लैपटॉप में बेहतर स्पीकर एनक्लोजर डिजाइन के साथ बड़े ड्यूल स्पीकर दिए गए हैं जो कि म्यूजिक सुनने और स्टूडेंट्स द्वारा प्रेजेंटेशन दिखाने के लिए बेस्ट हैं। इस किफायती लैपटॉप के साथ कई वर्चुअल कॉल का सपोर्ट करने के लिए ड्यूल माइक और एक वाइड विजन एचडी कैमरा आएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Laptop, Cheapest Laptop, Affordable Laptop, Laptop Under 30000

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  4. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  8. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  9. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  10. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.