IPL 2026 की टिकट ऑनलाइन कैसे करें बुक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 के पहले फेज के मैच की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मार्च 2026 10:56 IST
ख़ास बातें
  • आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को पहले मैच के साथ होगी।
  • IPL 2026 का ओपनिंग मैच RCB और SRH के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा।
  • BCCI ने सिर्फ पहले 20 मैचों की लिस्ट जारी की है।

IPL 2026

Photo Credit: IPL

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 के पहले फेज के मैच की घोषणा कर दी है। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को पहले मैच के साथ होगी और पहला फेज 12 अप्रैल तक जारी रहेगा। फिलहाल BCCI ने सिर्फ पहले 20 मैचों की लिस्ट जारी की है और टूर्नामेंट के बाकि मैचों की जानकारी तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के सामने आने के बाद दी जाएगी। IPL 2026 का ओपनिंग मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा। दूसरा मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकत्ता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। तीसरा मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चैन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। अगर आप भी आईपीएल 2026 के मैच स्टेडियम में जाकर देखने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको ऑनलाइन घर बैठे टिकट बुकिंग का तरीका बता रहे हैं।

BCCI ने अभी तक टिकटों की बिक्री के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं दी है। हालांकि, हर बार की तरह ही प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। BookMyShow ने मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के मैच के टिकट के लिए अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इसके अलावा Zomato के District ऐप ने भी IPL 2026 के टिकट के लिए एक अलग पेज बनाकर टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। बुकिंग शुरू होने के बाद टीम की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी टिकट की बुकिंग होगी।

IPL 2026 की टिकट की सेल शुरू होते है, इस तरह से टिकट बुक कर सकते हैं:

  • आईपीएल 2026 की टिकट बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको BookMyShow की आधिकारिक वेबसाइट, District ऐप या अपनी टीम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आप IPL 2026 का जो भी मैच देखना चाहते हैं, उसकी तारीख या टीम के नाम से खोजना होगा।
  • अब आपको अपनी पसंदीदा सीट कैटेगरी का चयन करना है।
  • इंटरैक्टिव स्टेडियम मैप का उपयोग करके अपनी सीट का चयन करना है।
  • टिकट्स को अपने कार्ट में ऐड करना है और चेक आउट के लिए आगे बढ़ना है।
  • क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग या डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करके पेमेंट कर सकते हैं।
  • टिकट आपके रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस या मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.