43 इंच से लेकर 100 इंच तक के Hisense QLED, Mini LED TV भारत में लॉन्च, कीमत Rs 29,999 से शुरू

E68N में Google TV सपोर्ट है। इनमें 43 इंच से 55 इंच तक के साइज के टीवी शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जुलाई 2024 17:01 IST
ख़ास बातें
  • इनमें QLED TV, Mini LED TV और Google TV शामिल हैं।
  • सभी नए मॉडल्स में कंपनी ने एडवांस फीचर दिए हैं।
  • इनमें 240Hz तक रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Q7N QLED TV सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने भारत में अपने नए टीवी लॉन्च किए हैं। ये टीवी अलग-अलग रेंज में आते हैं जिनमें QLED TV, Mini LED TV और Google TV शामिल हैं। सभी नए मॉडल्स में कंपनी ने एडवांस फीचर दिए हैं। टीवी 100 इंच तक डिस्प्ले साइज में पेश किए गए हैं। इनमें 240Hz तक रिफ्रेश रेट दिया गया है। साथ ही Dolby Vision, Dolby Atmos जैसे फीचर्स का भी सपोर्ट है। आइए जानते हैं इन सभी के बारे में खास बातें। 

Q7N QLED TV 
Advertisement
जैसा कि नाम से पता चलता है। कंपनी ने Q7N QLED TV सीरीज में QLED डिस्प्ले वाले टीवी पेश किए हैं। ये टीवी 55 इंच से लेकर 100 इंच तक डिस्प्ले साइज में आते हैं। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन है और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इनमें बेजल लेस डिजाइन है। टीवी में Quantum Dot टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही Dolby Vision का सपोर्ट भी है। 

इनमें 61W के स्पीकर लगे हैं। ऑडियो की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इनमें Dolby Atmos और DTS X सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें चार HDMI 2.1 पोर्ट हैं। साथ ही Airplay 2 का सपोर्ट भी है। टीवी की इस रेंज को Amazon से खरीदा जा सकता है। शुरुआती मॉडल की कीमत Rs. 53,999 रुपये है। 
Advertisement

U7N Mini LED TV 
U7N Mini LED TV को कंपनी ने 55 इंच से लेकर 65 इंच तक डिस्प्ले साइज में उतारा है। इनमें 240Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। ये टीवी Dolby Vision सपोर्ट के साथ आते हैं। साउंड के लिए 49W के स्पीकर लगे हैं। साथ ही साथ Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। U7N के 55 इंच मॉडल की कीमत 79,999 रुपये है। जबकि 65 इंच मॉडल की कीमत 1,14,999 रुपये है। टीवी को फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

U6N Pro 
U6N Pro को कंपनी ने बजट रेंज में पेश किया है। यह मिनी एलईडी के साथ आता है। इसमें फुल एर्रे लोकल डिमिंग सपोर्ट भी है। टीवी 55 और 65 इंच साइज में आते हैं। इनमें 4K रिजॉल्यूशन है। 20W के स्पीकर्स से लैस ये टीवी Dolby Vision और Dolby Atmos जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। 
Advertisement

E68N
E68N में Google TV सपोर्ट है। इनमें 43 इंच से 55 इंच तक के साइज के टीवी शामिल हैं। टीवी में क्वांटम डॉट कलर तकनीक, 4K AI अपस्केलर तकनीक भी है। इसमें 24W के स्पीकर लगे हैं। Dolby Atmos, बिल्ट इन Alexa जैसे फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं। E68N का 43 इंच मॉडल 29,999 रुपये में आता है जबकि 55 इंच मॉडल 41,999 रुपये में आता है। इसे Flipkart, और Amazon से खरीदा जा सकता है। सभी टीवी की सेल 19 जुलाई से शुरू होगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  2. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  3. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  4. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  5. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  7. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  8. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  9. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  10. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.