120 इंच बड़ा TV Hisense L5K Laser हुआ लॉन्च! 4K रिजॉल्यूशन, 1TB तक है स्टोरेज, जानें कीमत

साउंड के लिए इनमें Harman Kardon 2.1.2 सराउंड साउंड सेटअप दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 सितंबर 2023 11:41 IST
ख़ास बातें
  • TV के 100 इंच मॉडल की कीमत 25,999 युआन (लगभग 2,95,800 रुपये) है।
  • इसमें 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है।
  • Hisense L5K Laser TV में LPU डिजिटल लेजर इंजन लगा है।

Hisense L5K Laser TV जैसे परंपरागत टीवी जैसे नहीं हैं। इनमें लेजर पावर वाले अल्ट्रा शॉर्ट थ्रो (UST) प्रोजेक्टर का इस्तेमाल होता है।

Photo Credit: ITHome

Hisense ने TV सेग्मेंट में 120 इंच तक बड़े ने टीवी लॉन्च किए हैं। चीन में लॉन्च हुए ये टीवी 100 इंच से शुरू हो जाते हैं और 120 इंच साइज तक जाते हैं। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें डिजिटल लेजर इंजन दिया गया है और साउंड के लिए Harmon Kardon स्पीकर मिलते हैं। यहां पर जान लें कि आमतौर पर मार्केट में मौजूद डिस्प्ले टीवी जैसे ये नहीं हैं, बल्कि इनमें लेजर प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार, ये टीवी मनोरंजन को एक नए लेवल तक ले जाएंगे। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Hisense L5K Laser TV Price

Hisense L5K Laser TV के 100 इंच मॉडल की कीमत 25,999 युआन (लगभग 2,95,800 रुपये) है। 110 इंच मॉडल का प्राइस 36999 (लगभग 4,21,000 रुपये) है। वहीं, 120 इंच के मॉडल की कीमत 49999 युआन (लगभग 5,69,000 रुपये) है। 

Hisense L5K Laser TV को 120 इंच तक साइज में लॉन्च किया गया है।
Photo Credit: ITHome

 

Hisense L5K Laser TV Specifications

Hisense L5K Laser TV जैसे परंपरागत टीवी जैसे नहीं हैं। कंपनी के अनुसार इनमें लेजर पावर वाले अल्ट्रा शॉर्ट थ्रो (UST) प्रोजेक्टर का इस्तेमाल होता है। हाइसेंस लेजर टीवी में कंपनी ने एक फोल्डेबल स्क्रीन दी है। यानि कि इन्हें दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि यह अपनी खुद की स्क्रीन के साथ आते हैं जिस पर लेजर इंजन इमेज पैदा करता है। देखने में यह वैसा ही अनुभव देता है जैसे कि हम अन्य तरह के टीवी देखते हैं। इसमें 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। यानि कि 120 इंच बड़ी स्क्रीन पर क्रिस्टल क्लियर कंटेंट का आनंद इसमें लिया जा सकता है। 

Hisense L5K Laser TV में LPU डिजिटल लेजर इंजन लगा है। इसमें 8 लेयर वाला ऑप्टिकल स्ट्रक्चर मिलता है और एक ब्लू लेजर लाइट सोर्स दिया गया है। ये सभी मिलकर एक 4K क्वालिटी वाली पिक्चर जेनरेट करते हैं। 100 इंच के मॉडल में 420 निट्स की ब्राइटनेस है, जबकि 120 इंच मॉडल में 380 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इनमें 3500:1 रेश्यो वाला कंट्रास्ट दिया गया है। इनकी खास बात ये है कि प्रोजेक्टर को स्क्रीन पर लेजर फंकने के लिए सिर्फ 13.8 इंच की दूरी वाली जगह ही चाहिए। यानि कि प्रोजेक्टर स्क्रीन के बिल्कुल पास ही रहता है। 
Advertisement

साउंड के लिए इनमें Harman Kardon 2.1.2 सराउंड साउंड सेटअप दिया गया है। इसमें 5 स्पीकर हैं और एक 3-चैनल एम्पलिफायर है। यह 100W की आउटपुट देता है। टीवी में MediaTek MT9639 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जिसके साथ 3 जीबी रैम और 1TB तक स्टोरेज दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  2. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  7. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  8. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  9. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.