GT Vs MI Qualifier 2 IPL 2023 Live: गुजरात और मुंबई के बीच धमाकेदार क्वालिफायर मैच कुछ ही देर में, ऐसे देखें फ्री!

गुजरात की टीम बीते आईपीएल की विनर रह चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मई 2023 18:07 IST
ख़ास बातें
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) अपने आखिरी पड़ाव में है
  • पहला क्वालिफायर मैच हो चुका है जिसे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीता है
  • गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर-2 मैच आज होने जा रहा है

रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस आज क्वालिफायर मैच-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ने वाली है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) अपने आखिरी पड़ाव में है। इस सीजन का पहला क्वालिफायर मैच हो चुका है जिसे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीता है। यानि कि पहली फाइनलिस्ट टीम चेन्नई सुपरकिंग्स बन चुकी है जिसने गुजरात की टीम को 15 रनों से हरा दिया था। गुजरात टाइटन्स के पास एक बार फिर से मौका होगा कि वह आज मुंबई को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ले। इसलिए गुजरात की टीम के लिए यह बहुत बड़ा मैच है। 

IPL 2023 में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर-2 मैच आज होने जा रहा है। आज शुक्रवार, यानि 26 मई को गुजरात टाइटन्स (GT) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। गुजरात की टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है। गुजरात की टीम बीते आईपीएल की विनर रह चुकी है। साथ ही आज टीम को होम ग्राउंड से भी फायदा मिलने की उम्मीद रहेगी। लेकिन मुंबई की टीम भी सीजन की सबसे मजबूत टीमों में शुमार है इसलिए रोहित शर्मा की टीम को परास्त करना गुजरात की टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। आप इस रोमांचक मैच को घर बैठे लाइव देख सकते हैं। 

GT vs MI क्वालिफायर मैच-2 आप लाइव कैसे देख सकते हैं इसकी जानकारी यहां दी जा रही है। आज का मुकाबला आप अपने टीवी, मोबाइल और अन्य पोर्टेबल डिवाइसेज पर घर बैठे देख सकते हैं। इस मैच का समय, स्थान और देखने का तरीका हम आपको बता रहे हैं। 

GT Vs MI Qualifier 2 Live IPL 2023 मैच कब होगा?
गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस (GT vs MI) क्वालिफायर 2 मैच आज 26 मई, शुक्रवार को खेला जाएगा।  
 
GT Vs MI Qualifier 2 Live IPL 2023 मैच कहां खेला जाएगा?
Advertisement
गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस (GT vs MI) क्वालिफायर 2 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। 
 
GT Vs MI Qualifier 2 Live IPL 2023 मैच कितने बजे शुरू होगा?
Advertisement
गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस (GT vs MI) क्वालिफायर 2 मैच आज 7.30PM पर शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 7.00PM पर किया जाएगा। 
 
GT Vs MI Qualifier 2 Live IPL 2023 मैच को कैसे देखें लाइव?
Advertisement
गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस (GT vs MI) मैच को आप टीवी पर देख सकते हैं जिसके राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। वहीं अगर आप अपने स्मार्टफोन या अन्य पोर्टेबल डिवाइसेज पर मैच देखना चाहते हैं तो इसका लाइव स्ट्रीम JioCinema पर किया जाएगा। 
 
GT Vs MI Qualifier 2 Live IPL 2023 मैच कैसे देखें फ्री?
Advertisement
GT Vs MI Qualifier 2 Live IPL 2023 मैच को आप Jio Cinema पर बिल्कुल फ्री देख सकते हैं। इसके लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज यहां पर नहीं रखा गया है। JioCinema App को डाउनलोड करना भी फ्री है जिसे आप विभिन्न ऐप स्टोर्स से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर आप मैच कमेंट्री को 12 भारतीय भाषाओं में सुन सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  2. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  3. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  6. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  7. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  2. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  3. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  4. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  5. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  6. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  7. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  8. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  9. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  10. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.