एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर

Famelack एक Live TV डायरेक्टरी और स्ट्रीमिंग इंटरफेस है, जहां 130+ देशों के 1000 से ज्यादा चैनल एक जगह खोजे जा सकते हैं। भारत के लिए 525 चैनल दर्ज हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 सितंबर 2026 05:57 IST
ख़ास बातें
  • Famelack पर 130+ देशों के 1000 से ज्यादा Live TV चैनल हैं
  • भारत के लिए प्लेटफॉर्म के डेटाबेस में 525 चैनल दर्ज हैं
  • वेबसाइट बाहरी Live Stream को एक जगह व्यवस्थित करके दिखाती है

Famelack पर भारत समेत दुनिया भर के Live TV चैनल एक जगह मिलते हैं

Photo Credit: AI Generated

आज के समय में लाइव TV देखने के लिए अलग-अलग ऐप और वेबसाइट का सहारा लेना पड़ता है। कोई चैनल अपनी वेबसाइट पर लाइव चलता है, तो किसी के लिए अलग OTT ऐप की जरूरत होती है। ऐसे में Famelack एक ऐसी वेबसाइट के तौर पर सामने आती है, जहां दुनिया के अलग-अलग देशों के लाइव TV चैनलों को एक जगह खोजा जा सकता है। Famelack की खासियत इसका 3D ग्लोब वाला इंटरफेस है। इसमें यूजर दुनिया के किसी भी हिस्से को चुनकर वहां उपलब्ध लाइव चैनल देख सकता है। प्लेटफॉर्म पर न्यूज, म्यूजिक, मनोरंजन, खेल और दूसरे तरह के चैनल मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें 130 से ज्यादा देशों के 1,000 से ज्यादा लाइव TV चैनल उपलब्ध हैं।

Famelack क्या है?

Famelack को सामान्य OTT प्लेटफॉर्म की तरह समझना सही नहीं होगा। Netflix या JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म की तरह यह अपना पूरा वीडियो कंटेंट खुद स्टोर करके नहीं दिखाता। Famelack असल में एक लाइव TV डायरेक्टरी और स्ट्रीमिंग इंटरफेस है। यह इंटरनेट पर उपलब्ध लाइव स्ट्रीम के लिंक को एक जगह व्यवस्थित करता है। Famelack के मुताबिक इसका TV डेटाबेस मुख्य रूप से IPTV-org कम्युनिटी के डेटा के साथ दूसरे पब्लिकली उपलब्ध लाइव सोर्स से तैयार होता है।

यूजर Famelack की वेबसाइट खोलता है, किसी देश या कैटेगरी को चुनता है और फिर उपलब्ध चैनल पर क्लिक करता है। इसके बाद वीडियो स्ट्रीम मूल सोर्स से चलती है। यानी आसान भाषा में कहें तो Famelack खुद TV चैनल बनने के बजाय अलग-अलग इंटरनेट स्ट्रीम को एक जगह खोजने और देखने का आसान रास्ता देता है।

Famelack कैसे काम करता है?

Famelack का इस्तेमाल काफी आसान है। इसके लिए किसी अकाउंट या सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ती। वेबसाइट खोलने के बाद यूजर को देशों की सूची के साथ एक इंटरैक्टिव 3D ग्लोब दिखाई देता है। ग्लोब से किसी देश को चुनने पर उस देश के उपलब्ध TV चैनल सामने आ जाते हैं। इसके अलावा चैनल को अलग-अलग कैटेगरी के आधार पर भी खोजा जा सकता है। किसी चैनल पर क्लिक करने के बाद Famelack उपलब्ध स्ट्रीम को ब्राउजर में चलाता है।

Advertisement

इसके पीछे IPTV स्ट्रीम, YouTube Live और दूसरे ब्राउजर-म्यूजिक वीडियो सोर्स का इस्तेमाल किया जाता है। Famelack के आधिकारिक डेटा रिपॉजिटरी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म स्ट्रीम की उपलब्धता और टेक्नीकल स्टेटस की जांच भी करता है। जो स्ट्रीम काम नहीं करतीं, उन्हें हटाया जा सकता है और नए वैरिफाइड स्ट्रीम जोड़े जाते हैं।

भारत में कितने TV चैनल हैं?

Famelack के आधिकारिक सार्वजनिक TV डेटाबेस में भारत के लिए फिलहाल 525 TV चैनल दर्ज हैं। इसमें अलग-अलग भाषाओं और राज्यों से जुड़े चैनल शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर डेटाबेस में हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं के चैनल दिखाई देते हैं। इसमें न्यूज चैनलों के अलावा म्यूजिक, धार्मिक, मनोरंजन और दूसरे क्षेत्रीय चैनल भी शामिल हैं।

Advertisement

हालांकि यहां एक बात समझना जरूरी है। 525 का आंकड़ा भारत के Famelack डेटाबेस में मौजूद चैनल एंट्रीज का है। इसका मतलब यह नहीं है कि भारत के हर TV चैनल की लाइव स्ट्रीम Famelack पर उपलब्ध है। कुछ चैनल कभी-कभी बंद हो सकते हैं, उनका लिंक बदल सकता है या किसी खास क्षेत्र में उपलब्ध नहीं हो सकता।

दुनिया भर में कितने चैनल हैं?

Famelack अपनी वेबसाइट पर 1,000 से ज्यादा लाइव TV चैनल और 130 से ज्यादा देशों की कवरेज बताता है। इसका मतलब है कि भारत के अलावा यूजर अमेरिका, यूरोप, एशिया, अफ्रीका और दूसरे क्षेत्रों के चैनल भी खोज सकता है। प्लेटफॉर्म का मकसद ही अलग-अलग देशों के लाइव TV को एक ही इंटरफेस में लाना है। यहां न्यूज चैनल से लेकर खेल, म्यूजिक, मनोरंजन और स्थानीय चैनलों तक कई तरह के कंटेंट देखने को मिलते हैं। हालांकि चैनलों की संख्या स्थायी नहीं है। लाइव स्ट्रीम के लिंक बदलते रहते हैं, कुछ चैनल ऑफलाइन हो जाते हैं और नए चैनल जोड़े जाते रहते हैं। इसलिए Famelack पर दिखने वाली संख्या समय के साथ बदल सकती है।

Advertisement

क्या Famelack खुद TV चैनल होस्ट करता है?

Famelack का कहना है कि वह TV चैनलों को खुद होस्ट या री-स्ट्रीम नहीं करता। वेबसाइट के मुताबिक, यूजर का ब्राउजर बाहरी सोर्स से उपलब्ध स्ट्रीम से सीधे जुड़ता है। यही वजह है कि किसी चैनल का लिंक अचानक काम करना बंद कर सकता है। स्ट्रीम का पता बदलने, सर्वर बंद होने या क्षेत्रीय प्रतिबंध लगने पर चैनल उपलब्ध नहीं रह सकता है। Famelack अपने डेटाबेस में ऐसे चैनलों को नियमित रूप से जांचने और काम न करने वाली स्ट्रीम को हटाने की बात भी कहता है।

क्या Famelack फ्री है?

हां। Famelack की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इसका इस्तेमाल मुफ्त है। इसमें अकाउंट बनाने या सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। वेबसाइट अपने प्लेटफॉर्म को Ad-free भी बताती है। यानी यूजर सीधे वेबसाइट खोलकर चैनल खोज सकता है और उपलब्ध लाइव स्ट्रीम चला सकता है।

Advertisement

क्या Famelack लीगल है?

इस सवाल का जवाब थोड़ा सावधानी से समझना जरूरी है। Famelack का आधिकारिक प्लेटफॉर्म खुद कहता है कि वह बाहरी सार्वजनिक सोर्स की स्ट्रीम को डायरेक्ट करता है और मूल वीडियो को अपने सर्वर पर होस्ट नहीं करता। लेकिन किसी खास TV चैनल या कार्यक्रम की स्ट्रीम के पास ब्रॉडकास्टिंग राइट्स हैं या नहीं, यह अलग सवाल है।

इसलिए Famelack को सिर्फ उसकी वेबसाइट देखकर पूरी तरह "कानूनी" या "गैर-कानूनी" घोषित करना सही नहीं होगा। खासकर प्रीमियम Sports, फिल्मों और दूसरे कॉपीराइट कंटेंट के मामले में अधिकार क्षेत्र और लाइसेंस की स्थिति देखना जरूरी है। यूजर के लिए सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि आधिकारिक और अधिकृत सोर्स से उपलब्ध स्ट्रीम को सबसे पहली प्राथमिकता दी जाए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.