Flipkart Freedom Sale 2026 में अगर आप 55 इंच स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।
Samsung Crystal 4K Vision AI टीवी में 55 इंच की डिस्प्ले है।
Photo Credit: Samsung
Flipkart Freedom Sale 2026 में अगर आप 55 इंच स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट ₹40,000 के बजट में आने वाले स्मार्ट टीवी पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रही है, जिसमें बैंक ऑफर भी शामिल है। इस लिस्ट में TCL, Samsung, Xiaomi, Motorola और Haier शामिल हैं। यहां हम आपको इन स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
TCL P6L 55 inch Smart Google TV 2026 Edition
TCL P6L 55 inch Ultra HD Google TV 2026 Edition ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹40,990 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹10,250 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹30,740 हो जाएगी। TCL P6L में 55 इंच की Ultra HD (4K) LED डिस्प्ले दी गई है। यह टीवी MEMC डॉल्बी विजन-एटम्स AipQ प्रोसेसर से लैस है।
Samsung Crystal 4K Vision AI 55 inch Smart Tizen TV 2026
Samsung Crystal 4K Vision AI 55 inch Smart Tizen TV 2026 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹42,990 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹7,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹35,990 हो जाएगी। सैमसंग के इस टीवी में 55 इंच की डिस्प्ले मिलती है। यह 30 वॉट स्पीकर, 4K अप्सकेलिंग HDR 10+ और वॉयस एसिस्टेंट रिमोट कंट्रोल से लैस है।
Xiaomi F Pro 55 inch Smart Fire TV
Motorola 55 inch Smart Google TV 2025
Motorola 55 inch Smart Google TV 2025 अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में ₹35,999 में मिल रहा है। बैंक ऑफर को देखते हुए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2,988 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹33,011 हो जाएगी। Motorola 55 inch Smart Google TV 2025 में 55 इंच की QLED Ultra HD (4K) डिस्प्ले दी गई है। यह टीवी 5.0 OS के साथ 120Hz गेम एक्सीलेरेटर और डॉल्बी एटम्स से लैस है।
Haier 55 inch Smart Google TV
Haier 55 inch Smart Google TV अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में ₹41,590 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर की बात करें SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹11,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹30,590 हो जाएगी। Haier 55 inch Smart Google TV में 55 इंच की Ultra HD (4K) LED डिस्प्ले दी ई है। यह वॉयस एसिस्टेंट रिमोट कंट्रोल से लैस है। इसमें HDR10, MEMC और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट मिलता है। यह क्रॉमकास्ट बिल्ट इन से लैस है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी