Flipkart, Amazon Sale 2023: Blaupunkt का 24 इंच स्‍मार्ट TV Rs 5999 में, Thomson का 43 इंच 4K TV Rs 18500 में, SPPL के CEO से Exclusive बातचीत

Gadgets 360 ने Super Plastronics Limited (SPPL) के CEO/डायरेक्‍टर Avneet Singh Marwah के साथ बातचीत की है और यहां आप इस इंटरव्यू को पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Written by अंकित शर्मा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 सितंबर 2023 11:06 IST
ख़ास बातें
  • 24 इंच Blaupunkt स्‍मार्ट TV सेल में 5,999 रुपये में मिलेगा।
  • 43इंच वाला Thomson 4K TV 18,500 रुपये में मिलेगा।
  • Flipkart और Amazon सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

Gadgets 360 ने Super Plastronics Limited (SPPL) के CEO/डायरेक्‍टर Avneet Singh Marwah के साथ बातचीत की है और यहां आप इस इंटरव्यू को पढ़ सकते हैं।

फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ मार्केट में स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन की डिमांड बढ़ गई है। इस साल भारत में क्रिकेट वर्ल्‍ड कप (Cricket World Cup) का आयोजन हो रहा है, जिससे इन प्रोडक्‍ट्स की सेल और बढ़ने की उम्‍मीद है। देश का स्‍मार्ट टीवी मार्केट लगातार ग्रोथ देख रहा है। कंपनियां नए प्रोडक्‍ट्स लॉन्‍च कर रही हैं। Gadgets 360 से Ankit Sharma ने Super Plastronics Limited (SPPL) के CEO/डायरेक्‍टर Avneet Singh Marwah के साथ बातचीत की। उनकी लीडरश‍िप में SPPL ने भारत में 4 ब्रैंड लॉन्च किए हैं- Kodak Tv, Thomson, White Westinghouse और Blaupunkt Tv। हमने अवनीत से कंपनी के प्‍लान्‍स, त्योहारी सीजन की तैयारियों, इस क्षेत्र में होने वाले बदलावों और कंज्यमूर बिहेवियर के बारे में चर्चा की। अवनीत की कुछ प्रतिक्रियाओं को आपके लिए आसान भाषा में लिखा गया है।  

आपकी लीडरशिप में SPPL ने भारत में 4 ब्रैंड लॉन्च किए- Kodak TV, Thomson, White Westinghouse और Blaupunkt TV। एक पर फोकस करने के बजाए आपको 4 ब्रैंड्स की जरूरत क्‍यों है?  
Advertisement

भारत में हमारे 4 ब्रैंड हैं, लेकिन हरेक ब्रैंड को अलग स्‍ट्रैटिजी के साथ मैनेज किया जाता है। अलग-अलग स्‍ट्रैटिजी से मेरा मतलब है कि भारत में टेलीविजन इंडस्‍ट्री में चीजें संगठित हो रही हैं। एक दशक पहले तक बात कुछ और थी, जब टोटल सेल में जनरल ट्रेड का कॉन्ट्रिब्‍यूशन 80 से 90 फीसदी होता था। पश्चिम में यह बदलाव हम पहले देख चुके हैं। 

उदाहरण के रूप में यूरोप में बहुत कम जनरल स्‍टोर्स बचे हैं। सेल्‍स को अब बड़े रिटेलर्स जैसे- कैरेफोर, मेट्रो और वॉलमार्ट जैसे प्‍लेटफॉर्म हैंडल करते हैं। कुछ ऐसा ही भारत में हो रहा है। ऑनलाइन सेल्‍स और बड़े रिटेलर्स (Large Format Retailers) (LFRs) तेजी से उभरे हैं। बहुत सारे रीजनल LFRs सामने आए हैं और ऑनलाइन सेल बढ़ रही है। हम भारत में तमाम लोगों को टारगेट करना चाहते हैं और उन्हें लो से मीडियम और मीडियम से हाई सभी रेंज तक प्रॉडक्ट्स मुहैया करवाना चाहते हैं।  
Advertisement

आप इतने सारे ब्रैंड्स को कैसे अलग कर पाते हैं?
Advertisement

सभी ब्रैंडों के लिए अलग स्‍ट्रैटिजी है। उदाहरण के लिए Blaupunkt एक प्‍लेटफॉर्म के साथ एक्‍सक्‍लूसिव रूप से जुड़ा है। वहीं, थॉमसन (Thomson) दूसरे के साथ है। Blaupunkt हमारी प्रीमियम सेगमेंट कैटिगरी में आता है। आपको हैरानी होगी जानकर कि Blaupunkt के 55 इंच के टीवी 32 इंच के टीवी से ज्‍यादा बिक रहे हैं। 

हमारा प्राइमरी फोकस बड़े स्‍क्रीन साइज पर रहा है, जो हमारे लिए कामयाब साबित हुआ है। Blaupunkt के सभी टीवी में ग्राहकों को साउंड का एडवांटेज मिलता है। हमारा हमेशा से मानना रहा है कि जब भी कोई कंज्यूमर Blaupunkt को चुने तो उसे अलग से स्‍पीकर खरीदने की जरूरत ना हो।  
Advertisement

बात करें Kodak की, तो यह एक ऐसा ब्रैंड है जो सभी प्लेटफॉर्म्‍स यानी ऑनलाइन, ऑफलाइन, लार्ज फॉर्मेट रिटेलर्स (एलएफआर) और आम इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स दुकानदारों के लिए उपलब्‍ध है। इसलिए कोडक के लिए मौके बिलकुल अलग हैं। Kodak को लेकर हमारी स्‍ट्रैटजी है कि यह सभी वर्गों की जरूरत पूरी कर सकता है। वहीं, Westinghouse ऐसा ब्रैंड है, जिसे सिर्फ एमेजॉन से लिया जा सकता है। इस तरह हम अपने ब्रैंड्स को अलग करते हैं।  
Advertisement

टीवी इंडस्‍ट्री में चुनिंदा एस्‍पेक्‍ट्स ही हैं, जिससे आप प्रोडक्‍ट में फर्क कर सकते हैं। साउंड और ब्राइटनैस के अलावा सिर्फ एक या दो चेंज किए जा सकते हैं। इसकी प्रमुख वजह ऑपरेटिंग सिस्‍टम (OS) है। हम हमारे टीवी में एंड्रॉयड ओएस इस्‍तेमाल कर रहे हैं, जो पूरी दुनिया की टीवी इंडस्‍ट्री में नंबर-1 ओएस है।   
  
भारत में आपका मौजूदा मार्केट शेयर क्या है? और इस फाइनेंशियल ईयर के लिए आपका टार्गेट क्या है?

पिछले फाइनेंशियल ईयर में हमने 700 करोड़ रुपये का रेवेन्‍यू हासिल किया था। इस फाइनेंशियल ईयर में हमारा टार्गेट 1,000 करोड़ रुपये है। वर्तमान में हमारा मार्केट शेयर 6% है। हमारा लक्ष्य अगले 18 महीनों में इसे कम से कम 8.5% तक बढ़ाना है।

बाजार में अभी क्या ट्रेंड है? लोग किस साइज के टीवी सबसे ज्‍यादा खरीद रहे हैं। इस ट्रेंड को देखते हुए आप किस तरह की योजनाएं बना रहे हैं?  

इंडस्‍ट्री में एक अहम बदलाव देखा गया है। बड़ी स्क्रीन वाले टीवी को लोग प्राथमिकता दे रहे हैं। आपको हैरानी होगी जानकर कि Blaupunkt के 55 इंच के टीवी 32 इंच के टीवी से ज्‍यादा बिक रहे हैं। इंडस्‍ट्री स्‍टैंडर्ड की बात करें, तो असल में 43 इंच का टीवी नया एंट्री लेवल साइज हो गया है यानी लोग कम से कम 43 इंच का टीवी लेना चाहते हैं। अगले कुछ महीनों में 50 या 55 इंच मॉडल के टीवी देश में सबसे अधिक सेल होने वाले टीवी बन सकते हैं। हमारा फोकस भी बड़ी स्क्रीन वाले टीवी सेल करने पर है। 

फेस्टिव सीजन आ रहा है। अक्‍टूबर में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू होगी। वहां सेल शुरू होने से पहले क्‍या आप एक्‍सक्‍लूसिव डील्‍स का खुलासा कर सकते हैं? 

फेस्टिव सीजन के दौरान कंज्यूमर्स सबसे किफायती 24 इंच के Blaupunkt स्‍मार्ट TV को सिर्फ 5,999 रुपये में खरीद पाएंगे। यह भारत का सबसे किफायती स्मार्ट टीवी है। 43 इंच स्क्रीन वाला थॉमसन का स्टैंडर्ड 4K टीवी सेल के दौरान 18,500 रुपये में लिया जा सकेगा। इसके अलावा, हम सेल में Kodak 43QLED टीवी भी लाएंगे। और मैं यह एक्‍सक्‍लूसिव जानकारी दे रहा हूं कि इसके दाम किसी भी चीनी कंपनी के मुकाबले ज्‍यादा सस्ते होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.