Men’s Hockey WC Live Streaming: 17 दिनों तक चलेगा हॉकी विश्व कप, ऐसे देखें मैच लाइव

FIH Men's Hockey World Cup 2023 की शुरुआत 13 जनवरी यानि आज से होने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जनवरी 2023 12:27 IST
ख़ास बातें
  • पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप मैच में आज भारत की शुरुआत स्पेन के साथ
  • 1975 के बाद अब तक दूसरा वर्ल्ड कप भारत नहीं जीत सका है
  • भारत की टीम 8 बार की ओलंपिक चैंपियन रह चुकी है

FIH Men's Hockey World Cup 2023 की शुरुआत 13 जनवरी यानि आज से होने जा रही है।

Photo Credit: Twitter/Hockey India

इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) की ओर से पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप मैच में आज भारत अपनी शुरुआत स्पेन के साथ मुकाबले में करने वाला है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमप्रीत सिंह है जिनके नेतृत्व में आज टीम स्पेन के प्लेयर्स के साथ भिड़ेगी। भारत ने इससे पहले पुरुषों के हॉकी मुकाबले में केवल एक बार ही हॉकी वर्ल्ड कप जीता है। यह जीत देश को 1975 में मिली थी। जिसके बाद अब तक दूसरा वर्ल्ड कप भारत नहीं जीत सका है। 

वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे भारत में टूर्नामेंट के मैचों का आगाज आज ओडिशा में होने जा रहा है। आज टीम का मुकाबला स्पेन से होने जा रहा है। वर्ल्ड कप का यह 15वां सीजन है। 48 साल के इंतज़ार के बाद एक बार फिर से भारत के पास मौका होगा कि वह दूसरी बार चैंपियन ट्रॉफी को जीत सके। भारत की टीम 8 बार की ओलंपिक चैंपियन रह चुकी है। 1975 में देश ने मलेशिया के कुआलालांपुर में हुए विश्व कप में ट्रॉफी हासिल की थी। इस मैच में टीम ने पाकिस्तान को हराकर यह चैंपियनशिप अपने नाम की थी। 

वहीं, पाकिस्तान की टीम 2023 टूर्नामेंट के लिए क्वालीफ़ाई नहीं कर पाई है। FIH पुरूष हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मुक़ाबलों का आयोजन ओडिशा के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम (राउरकेला) और कलिंगा स्टेडियम (भुवनेश्वर) में किया जाएगा। आज से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरेगा। इस बार कुल 16 देशों के बीच मैच खेले जाएंगे। आज के मैच का लाइव प्रसारण आप घर बैठे दे सकते हैं जिसकी पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 
 

FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 कब और कहां खेला जाएगा?

FIH Men's Hockey World Cup 2023 की शुरुआत 13 जनवरी यानि आज से होने जा रही है। आज भारत का मुकाबला स्पेन से होगा। मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा। उससे पहले दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटिना का मुकाबला दोपहर 1 बजे से होगा। मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा। 
 

FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 को कैसे देखें लाइव?

FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मैचों का प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप Disney+Hotstar ऐप पर देख सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , FIH Mens Hockey World Cup 2023, FIH World Cup

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  2. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  9. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.