10W साउंड, 8 घंटे बैटरी वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर रिलैक्स होने में करता है मदद! जानें कीमत और फीचर्स

Divoom की ओर से नया ब्लूटूथ स्पीकर FlowToo लॉन्च किया गया है जो रीलैक्स होने में मदद करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जुलाई 2026 18:43 IST
ख़ास बातें
  • इसका यूनीक फीचर इसका बिल्ट-इन व्हाइट नॉइज जेनरेटर है।
  • इसमें 10W की आउटपुट मिलती है और 8 घंटे तक की बैटरी है।
  • कंपनी का कहना है कि यह यूजर को फोकस बढ़ाता है।

यह एक ऐसा स्पीकर है जो यूजर के फोकस को बढ़ा सकता है, और यूजर को रिलैक्स होने में मदद कर सकता है।

Photo Credit: Divoom

Divoom की ओर से नया ब्लूटूथ स्पीकर FlowToo लॉन्च किया गया है जो रीलैक्स होने में मदद करता है। यह अपनी तरह का यूनीक ब्लूटूथ स्पीकर है जो ऐसे फीचर से लैस होकर आता है। इसमें अलार्म क्लॉक के साथ पोमोडोरो टाइमर और सूदिंग व्हाइट नॉइज जेनरेटर दिया गया है। यह पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर है। कंपनी का कहना है कि यह यूजर को फोकस बढ़ाता है, और साथ ही रिलैक्स होने में मदद करता है। इसमें 10W की आउटपुट मिलती है और 8 घंटे तक की बैटरी भी होने का दावा किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Divoom FlowToo Bluetooth Speaker Price

Divoom FlowToo ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 99.99 डॉलर (लगभग 9,500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा (via) जा सकता है। 

Advertisement

Divoom FlowToo Bluetooth Speaker Features

Divoom FlowToo थ्री-इन-वन ब्लूटूथ स्पीकर है। यह एक ऐसा स्पीकर है जो यूजर के फोकस को बढ़ा सकता है, और यूजर को रिलैक्स होने में मदद कर सकता है। इसमें बिल्ट-इन बैटरी लगी है जो इसे 8 घंटे तक चला सकती है। स्पीकर में 10W की आउटपुट मिलती है। कंपनी का कहना है कि यह ब्लूटूथ कनेक्टेड फोन से ऑडियोबुक और म्यूजिक प्ले कर सकता है। इसके अलावा यह माइक्रोएसडी कार्ड से भी म्यूजिक प्ले कर सकता है। कंपनी ने इसे IPX4 रेटिंग दी है। यह पानी के छींटों में खराब होने से बचाव करती है। 

FlowToo को यात्रा के दौरान होटलों में ठहरते समय अलार्म घड़ी के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे साधारण अलार्म या किसी सुकून देने वाली साउंड से जगाने के लिए सेट किया जा सकता है। इसकी बिल्ट-इन लाइट धीरे-धीरे चमक बढ़ाती चली जाती है। पढ़ाई के समय इसे Pomodoro टाइमर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि फोकस बढ़ाने का काम करता है। 

Advertisement

इसका यूनीक फीचर इसका बिल्ट-इन व्हाइट नॉइज जेनरेटर है जिसमें 90 से ज्यादा रिलेक्सिंग साउंड दिए गए हैं। इनमें बारिश, बारिश, गरज, कैम्पफायर और समुद्र की लहरों जैसी सुहावनी ध्वनियां दी गई हैं जो यूजर के मूड को हल्का करती हैं। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर को जल्दी नींद आने में भी मदद मिल सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.