75 इंच के 4K Ultra HD डिस्प्ले, HDR 10, Dolby साउंड के साथ Coocaa TV K3 स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत

कनेक्टिविटी ऑप्शंस देखें तो टीवी में 4K कास्टिंग, एनएफसी वनटच कास्टिंग की सुविधा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 जुलाई 2023 11:30 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 4K डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 99.5% है।
  • टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है।
  • इस टीवी में ट्रिपल आई प्रोटेक्शन फीचर भी मिलता है

Coocaa TV K3 में 4K डिस्प्ले दिया गया है जो कि 50 इंच से लेकर 75 इंच तक के साइज में पेश किया गया है।

Photo Credit: CNMO.com

Coocaa की ओर से नया स्मार्ट TV लॉन्च किया गया है जिसे कंपनी ने Coocaa TV K3 कहा है। इस स्मार्ट टीवी में 4K डिस्प्ले दिया गया है जो कि 50 इंच से लेकर 75 इंच तक के साइज में पेश किया गया है। टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर कंटेंट देखने का बेहतर अनुभव मिले, इसके लिए टीवी में HDR 10 का सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। इसके अलावा रिच साउंड के लिए Dolby का सपोर्ट भी है। इस टीवी की कीमत और अन्य खूबियों की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Coocaa TV K3 price

Coocaa TV K3 की कीमत 1999 युआन (लगभग 22 हजार रुपये) से शुरू होती है। जैसा कि पहले बताया है स्क्रीन साइज में कंपनी ने 4 ऑप्शन दिए हैं। शुरुआती मॉडल 50 इंच डिस्प्ले साइज के साथ आता है। जबकि टॉप मॉडल 75 इंच डिस्प्ले से लैस है। इसकी कीमत 3999 युआन (लगभग 45,500 रुपये) रखी गई है। 
 

Coocaa TV K3 specifications

कूका टीवी के3 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 4K डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 99.5% है। जैसा कि पहले बताया गया है, टीवी में बेहतरीन कलर और क्लेरिटी के लिए एचडीआर 10, और साउंड के लिए डॉल्बी का सपोर्ट है। टीवी में 2GB RAM और 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह Coocaa OS 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।  

इस स्मार्ट टीवी में ट्रिपल आई प्रोटेक्शन फीचर भी मिलता है जिससे आंखों पर अनचाहा जोर यह नहीं पड़ने देता है। Dolby डीकोडिंग और DSP डिजिटल ऑडियो प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी की मदद यह साउंड का बेहतरीन अनुभव दे सकता है, जैसा कि कंपनी की ओर से दावा किया गया है। इसमें सराउंड साउंड एक्सपीरियंस यूजर को मिल जाता है। टीवी में कई तरह के मोड जैसे फ्री व्यूइंग, एल्डर मोड, चिल्ड्रन मोड आदि मिल जाते हैं। यानि कि अलग-अलग यूजर के हिसाब से इसमें इंटरफेस दिया गया है। जैसे कि बुजुर्गों के लिए एल्डर मोड है, जिसमें बड़ा फोंट साइज दिया गया है और वॉयस ब्रॉकास्टिंग है। चिल्ड्रन मोड में कंटेंट और देखने के लिए टाइम लिमिट भी है। इसमें वॉयस कमांड फीचर भी दिया गया है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस देखें तो टीवी में 4K कास्टिंग, एनएफसी वनटच कास्टिंग की सुविधा है। साथ ही हार्यवेयर में पोर्ट्स की बात करें तो यह USB 2.0 के 2 पोर्ट, HDMI 2.0 का एक पोर्ट सपोर्ट करता है। यानि कि गेमिंग करने के लिए कंसोल और कंप्यूटर जैसे डिवाइसेज के साथ यह आसानी से कनेक्ट हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.