BLACK+DECKER के 4K Google TV भारत में 13,999 रुपये से शुरू, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10 जैसे फीचर्स

Black+Decker 4K Google TV में HDR10, HLG और Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जनवरी 2025 09:59 IST
ख़ास बातें
  • इसमें A+ Grade VA पैनल दिया गया है
  • टीवी में 120Hz का वेरिएबल रिफ्रेश रेट मिलता है
  • यह टीवी Android 14 पर रन करता है

टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है।

Photo Credit: 91Mobiles

स्टेनले ब्लैक एंड डैकर ब्रांड (Stanley Black & Decker)BLACK+DECKER ने अपने 4K Google TV के साथ भारतीय मार्केट में एंट्री मार दी है। कंपनी ने Indkal Technologies के लाइसेंसिंग पार्टनरशिप में अपने टीवी भारतीय मार्केट में पेश किए हैं। भारत में कंपनी का पहला टीवी आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें 4-साइड फ्रेमलेस डिजाइन है। यानी देखने में यह ऐसा लगता है जैसे सिर्फ एक TV स्क्रीन सामने खड़ी है जिसमें बेजल्स जैसी कोई चीज नहीं है। टीवी में कई तरह के स्मार्ट फंक्शन और फीचर्स दिए गए हैं। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा HDR10,  HLG और Dolby Vision का सपोर्ट भी टीवी में दिया गया है। आइए जानते हैं इस टीवी के बारे में अन्य खास बातें। 
 

Black+Decker 4K Google TV Price

Black+Decker 4K Google TV को कंपनी ने पांच साइज में लॉन्च (via) किया है। इसके 32 इंच मॉडल की कीमत भारत में 13,999 रुपये है। 43 इंच का मॉडल 25,999 रुपये में आता है। 50 इंच मॉडल को 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 55 इंच साइज के टीवी को 36,999 रुपये में खरीद सकते हैं। 65 इंच मॉडल का प्राइस 52,999 रुपये है। ये टीवी कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के अलावा प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर से खरीदे जा सकते हैं। 
Advertisement
 

Black+Decker 4K Google TV Specifications

Black+Decker 4K Google TV के डिजाइन की बात करें तो टीवी चार साइड फ्रेमलेस डिजाइन में आता है। इसमें A+ Grade VA पैनल दिया गया है जिसमें 3840x2160 पिक्सल का अल्ट्रा हाई डेफिनिशन रिजॉल्यूशन दिया गया है। टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। इसमें HDR10, HLG और Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है। 

टीवी में 4K अपस्केल, डाइनेमिक सिग्नल कैलिब्रेशन (DSC) और पिक्चर क्वालिटी को ऑप्टिमाइज करने के लिए माइक्रो डिमिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में 120Hz का वेरिएबल रिफ्रेश रेट मिलता है। साउंड की बात करें तो टीवी में 36W की आउटपुट दी गई है। साथ ही Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। यह टीवी Android 14 पर रन करता है और Google Voice Assistant को भी सपोर्ट करता है। 
Advertisement

टीवी में कई AI आधारित फीचर्स भी कंपनी ने दिए हैँ। यह AI Picture Optimisation के साथ आता है जिससे कि टीवी पर चल रहे कंटेंट के अनुरूप ही यह पिक्चर को एडजस्ट कर लेता है। इसके अलावा टीवी में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ऐप्स जैसे Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, YouTube आदि पहले से ही इंस्टॉल करके दिए गए हैं। . 

कनेक्टिविटी के लिए BLACK+DECKER TV में Dual Band Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz) और Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी मिल जाती है। टीवी में HDMI 2.1 पोर्ट, USB 3.0 और USB 2.0 पोर्ट, और एक AV इनपुट भी मिल जाता है। TV में DynamIQ Dual Al Processor Architecture का इस्तेमाल हुआ है। GoogleCast की मदद से मोबाइल डिवाइसेज के माध्यम से भी स्ट्रीमिंग की जा सकती है। Google Meet को भी यह सपोर्ट करता है जिससे टीवी पर डायरेक्ट वीडियो कॉल्स भी की जा सकती हैं।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.