Asus Vivobook S 15, Asus ProArt PZ13 लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Asus ProArt PZ13 में 13.3 इंच की 3K Lumina OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,880x1,880 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 सितंबर 2024 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Asus ने Asus Vivobook S 15 और Asus ProArt PZ13 को लॉन्च कर दिया है।
  • Asus Vivobook S 15 की कीमत $1,099 (लगभग 92,300 रुपये) है।
  • Asus ProArt PX13 की कीमत $1,099 (लगभग 92,300 रुपये) है।

Asus ProArt PZ13 में 13.3 इंच की 3K Lumina OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Asus

Asus ने Asus Vivobook S 15 को लॉन्च कर दिया है। यह Qualcomm Snapdragon X Plus 8 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा Asus ProArt PZ13 का कोपिलॉट+ वर्जन भी लॉन्च किया है। ये दोनों लैपटॉप Asus Lumina OLED डिस्प्ले से लैस हैं और विंडोज 11 पर चलते हैं। यहां हम आपको Asus Vivobook S 15 और Asus ProArt PZ13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Asus Vivobook S 15, Asus ProArt PZ13 Price


Asus Vivobook S 15 की कीमत $1,099 (लगभग 92,300 रुपये) है। यह लैपटॉप कूल सिल्वर कलरवे में अमेरिका में Asus के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ कनाडा और अमेरिका में रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। Asus ProArt PX13 की कीमत $1,099 (लगभग 92,300 रुपये) है। इस लैपटॉप को कंपनी की वेबसाइट के जरिए कनाडा और अमेरिका में Best Buy जैसे रिटेलर्स के जरिए ऑर्डर किया जा सकता है। लैपटॉप नैनो ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Asus Vivobook S 15 Specifications


Asus Vivobook S 15 में 15.6 इंच की 3K Lumina OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,880x1,620 पिक्सल,रिफ्रेश रेट 120Hz और 600nits तक पीक ब्राइटनेस है। लैपटॉप में 1TB SSD स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, दो यूएसबी 4.0 जेन 3 टाइप-सी पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-ए पोर्ट और एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट शामिल है। लैपटॉप में 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक माइक्रोएसडी कार्ड रीडर भी शामिल है। Asus ने Vivobook S 15 को फुल-एचडी इंफ्रारेड कैमरे से लैस किया है जो विंडोज हैलो का सपोर्ट करता है। यह 3 सेल 70Wh बैटरी से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होकर 18 घंटे तक चल सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 352.6 मिमी, चौड़ाई 227 मिमी, मोटाई 15.9 मिमी और वजन 1.42 किलोग्राम है।


Asus ProArt PZ13 Specifications


Asus ProArt PZ13 में 13.3 इंच की 3K Lumina OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,880x1,880 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और 500nits तक पीक ब्राइटनेस है। यह लैपटॉप स्नैपड्रैगन एक्स प्लस 8-कोर (X1P-42-100) प्रोसेसर के साथ एड्रेनो GPU से लैस है। इसमें 16GB LPDDR5X रैम दी गई है। इसमें एक SD कार्ड रीडर के साथ 1TB SSD स्टोरेज मिलती है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, दो USB 4.0 टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। Asus ने ProArt PZ13 Copilot+ PC को 70Wh बैटरी से लैस किया है। डाइमेंशन के मामले में लैपटॉप की लंबाई 297 मिमी, चौड़ाई 202.9 मिमी, मोटाई 14.7 मिमी और वजन 0.89 किलोग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2880x1620 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

Snapdragon X Elite

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

1TB

वज़न

1.42 किलो
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.