Asia Cup 2023 India vs Nepal Live Streaming : थोड़ी देर में शुरू होगा भारत-नेपाल का मैच, ऐसे देखें फ्री

Asia Cup 2023 India vs Nepal Live Streaming : भारत और नेपाल की क्र‍िकेट टीमें पहली बार किसी इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 सितंबर 2023 14:29 IST
ख़ास बातें
  • भारत और नेपाल की टीमों के बीच आज खेला जाएगा मैच
  • भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला बेनतीजा रहा था
  • आज का मैच भारत के लिए जीतना जरूरी है

मैच आज दोपहर 3:30 बजे से शुरू हो जाएगा। उससे आधे घंटे पहले टॉस उछाला जाएगा।

Photo Credit: DisneyHotstar

Asia Cup 2023 India vs Nepal live streaming : बीते शनिवार को भारत और पाकिस्‍तान के बीच खेला गया एशिया कप 2023 का क्र‍िकेट मैच बेनतीजा रहा। बारिश के कारण 50 ओवर के मैच में सिर्फ भारतीय टीम अपनी पारी खेल पाई। पाकिस्‍तान की टीम इंतजार करती रह गई। दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिया गया। पाकिस्‍तान के सुपर-4 में पहुंचने की पूरी उम्‍मीदें हैं, जबकि भारत को आज नेपाल की टीम से टकराना होगा। अब से थोड़ी देर बाद भारत और नेपाल के बीच मुकाबला शुरू हो जाएगा। एशिया कप का आज होने वाला मैच आप फ्री में ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। कैसे? आइए जानते हैं।  

दिलचस्‍प यह भी है कि भारत और नेपाल की क्र‍िकेट टीमें पहली बार किसी इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। क्‍वॉलीफायर राउंड में नेपाल ने यूएई की शिकस्‍त देकर अपनी जगह पक्‍की की थी। यह मैच आज दोपहर 3:30 बजे से शुरू हो जाएगा। उससे आधे घंटे पहले टॉस उछाला जाएगा। 
Advertisement
 

India vs Nepal Asia Cup 2023 का मैच कहां खेला जा रहा है? 

भारत और नेपाल के बीच आज खेला जाने वाला मैच श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। 
 

India vs Nepal क्रिकेट मैच का लाइव टेलिकास्‍ट किस नेटवर्क पर होगा? 

एशिया कप 2023 के प्रसारण अधिकार स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आज खेला जाने वाला मैच इस नेटवर्क के तमाम चैनलों पर अंग्रेजी समेत हिंदी भाषा में देखा जा सकेगा। 
 

India vs Nepal live streaming : ऑनलाइन कहां देखें आज क्रिकेट मैच? 

भारत और नेपाल के बीच आज होने वाला एशिया कप 2023 मुकाबला डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन लाइव देखा जा सकेगा। खास यह है कि अगर आपने डिज्नी+हॉटस्टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन नहीं लिया है, तब भी इस मुकाबले को फ्री में देखा जा सकेगा, लेकिन सिर्फ मोबाइल पर यह उपलब्‍ध होगा। तमाम वेबसाइटों पर भी आप क्र‍िकेट मैच के लाइव अपडेट्स पा सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.