रोड एक्सीडेंट रोकने के लिए Apple ने नई टेक्नोलॉजी की पेटेंट

Apple, AirPods में हार्ट रेट मॉनिटर जैसे हेल्थ संबंधित फीचर्स अपग्रेड कर रहा है। एप्पल के हाल ही में आए पेटेंट को देखते हुए कंपनी को यह भी उम्मीद है कि एयरपॉड्स यूजर्स को सड़क पर या नॉयज वाले एरिया में दुर्घटनाओं से बचने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जुलाई 2022 12:40 IST
ख़ास बातें
  • AirPods Pro 2 से संबंधित कई जानकारी सामने आई हैं।
  • AirPods सड़क या शोर वाली जगहों पर दुर्घटनाओं से बचने में मदद करेंगे।
  • iPhone 14 सीरीज की लॉन्च की तारीख नजदीक आ रही है।

Photo Credit: Apple

दुनिया में जल्द ही iPhone 14 सीरीज की लॉन्च की तारीख नजदीक आ रही है। इसी बीच Apple मार्केट में एक बार फिर से धूम मचा रही है। हाल ही में कंपनी के आगामी वायरलेस ईयरबड्स, AirPods Pro 2 से संबंधित कई जानकारी सामने आई हैं जो कि इस साल के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद है। एप्पल प्रोडक्ट्स लवर्स के बीच इनको लेकर काफी उत्साह है। हाल ही में आई रिपोर्ट ने इसमें इजाफा किया है।

इसको लेकर अफवाह है कि Apple, AirPods में हार्ट रेट मॉनिटर जैसे हेल्थ संबंधित फीचर्स अपग्रेड कर रहा है। एप्पल के हाल ही में आए पेटेंट को देखते हुए कंपनी को यह भी उम्मीद है कि एयरपॉड्स यूजर्स को सड़क पर या नॉयज वाले एरिया में दुर्घटनाओं से बचने में मदद करेंगे। Apple एक कॉनटेक्सटुअल ऑडियो सिस्टम का हवाला देते हुए यह कंफर्म करता है कि यह ऑटोमैटिकली वॉल्यूम बदलता है। इससे यूजर्स अपने आस-पास जरूरी आवाज सुन सकते हैं, जिसमें इमरजेंसी सायरन और कार हॉर्न शामिल है।
Advertisement

बेकग्राउंड साउंड सिस्टम खासतौर पर यूजर्स के मोबाइल फोन या एप्पल वॉच द्वारा एकत्रित जीपीएस डाटा और अन्य सेंसर पैरामीटर का इस्तेमाल करके यूजर्स की यात्रा दिशा और स्पीड तय कर सकता है जो कि बाएं या दाएं हेडफोन के लेवल को बदलती है। जैसे कि GPS डाटा बताता है कि यूजर्स एक व्यस्त चौराहे के पास है, लेकिन यूजर्स दोनों कानों में AirPods पहने हुए है तो यूजर्स को सड़क पार करते हुए आसपास के ट्रैफिक का पता नहीं लगा सकता है। AirPods लेवल को कम कर देंगे या या ऐसे में ट्रैफिक के प्रति सचेत करेंगे। 

जब डाटा बताया है कि यूजर्स सड़क के किनारे चल रहा है तो AirPods सिर्फ सड़क के किनारे हेडफोन की मात्रा को कम करेगा। जैसे कि अगर कोई सड़क यूजर्स के बाईं ओर है, तो AirPods सिर्फ बाएं ईयरफोन के वॉल्यूम को कस्टमाइज करेगा। AirPods यह कंफर्म करते हैं कि यूजर्स हेडफोन के लेवल को कम करके अपने आस-पास इमरजेंसी की जानकारी सुन सकें। इसके साथ ही जब AirPods और अन्य डिवाइस किसी डाटा का पता लगाते हैं तो सिस्टम लोगों को सतर्क रहने के लिए चेतावनी देने के लिए iPhone या Apple वॉच पर सेव किए गए अलार्म ऑडियो चला सकता है। पेटेंट के मुताबिक, AirPods की आवाज को कम किया जा सकता है। वहीं ऐसी स्थितियों में भी रोका जा सकता है जहां यूजर्स को ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिसमें खतरनाक माहौल, नौकरी की साइट और शैक्षिक सुविधाएं आदि शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, AirPods, iPhone 14

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.