Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत

Amazon ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज से Amazon Great Freedom Sale शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अगस्त 2026 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung 32 inches HD Smart TV अमेजन पर ₹15,490 में लिस्ट किया गया है।
  • Philips 32 inches 6100 Series TV अमेजन सेल में ₹15,999 में मिल रहा है।
  • Xiaomi 32 inch F Series Smart TV अमेजन पर ₹12,999 में लिस्ट किया गया है।

Amazon Great Freedom Sale स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू हुई है।

Photo Credit: Amazon

Amazon ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज से Amazon Great Freedom Sale शुरू कर दी है। इस सेल में मोबाइल, टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स आदि पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज हम 32 इंच स्मार्ट टीवी पर मिलने वाली डील्स की बात कर रहे हैं, जिन्हें सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकता है। सैमसंग, फिलिप्स, टीसीएल, शाओमी और वीडब्ल्यू के स्मार्ट टीवी फ्रीडम सेल में डिस्काउंट के साथ लिस्ट किए गए हैं। आइए 32 इंच स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung 32 inches HD Smart LED TV
Samsung 32 inches HD Smart LED TV ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹15,490 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1750 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹13,941 हो जाएगी। Samsung के इस टीवी में 32 इंच की डिस्प्ले है, जिसका 768p रेजोल्यूशन और 50Hz रिफ्रेश रेट है। इसके साथ स्पेशल सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी फीचर आते हैं। अन्य फीचर्स में वॉयस सर्च रिमोट कंट्रोल, एचडीआर और सैमसंग टीवी प्लस शामिल है। यह Samsung Tizen OS पर काम करता है।

Advertisement

Philips 32 inches 6100 Series Frameless TV
Philips 32 inches 6100 Series Frameless TV अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में ₹15,999 में उपलब्ध हो रहा है।  बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1750 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹14,400 हो जाएगी। Philips के इस टीवी में 32 इंच HD LED डिस्प्ले है, जिसका 720p रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह टीवी प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जी5 और अन्य ऐप्स का सपोर्ट करात है। इसमें क्रॉमकास्ट, गूगल वॉयस एसिस्टेंट और ड्यूल बैंड वाई-फाई मिलता है।

TCL 32 inches HD Ready Smart QLED Google TV
TCL 32 inches HD Ready Smart QLED Google TV अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में ₹16,490 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1750 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹14,841 हो जाएगी। TCL के इस टीवी में 32 इंच की HD Ready QLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 768p रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह टीवी 1GB RAM और 8GB ROM से लैस है। इसमें 64-bit क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह टीवी गूगल एसिस्टेंट का सपोर्ट करता है।

VW 32 inches Spectra Series Smart TV
VW 32 inches Spectra Series HD Ready Smart QLED Android TV अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में ₹9,499 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI  क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹284 कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹9,215 हो जाएगी। VW के इस टीवी में 32 इंच की HD Ready QLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1080 पिक्सल रेजोल्यूश और 60Hz रिफ्रेश रेट है। इस टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर है। यह टीवी प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और Zee5 का सपोर्ट करता है।

Advertisement

Xiaomi 32 inch F Series Smart TV
Xiaomi 32 inch F Series Smart TV में ₹12,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1750 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹11,700 हो जाएगी। Xiaomi 32 inch F Series Smart TV में 32 इंच की HD Ready डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366x768 पिक्सल और 60Hz है। इस टीवी में ब्लूटूथ और बिल्ट इन वाई-फाई दिया गया है। यह टीवी 20वॉट आउटपुट, डॉल्बी ऑडियो और DTS-HD का सपोर्ट करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.