Amazon Echo Dot Max, Echo Studio 3 गुना ज्यादा Bass और Dolby Atmos के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Amazon ने भारत में Echo Dot Max और Echo Studio स्मार्ट स्पीकर्स लॉन्च किए हैं। दोनों डिवाइसेज बेहतर साउंड और Smart Home कंट्रोल फीचर्स के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मई 2026 13:02 IST
ख़ास बातें
  • Amazon ने भारत में Echo Dot Max और Echo Studio लॉन्च किए
  • Echo Studio में Dolby Atmos और Spatial Audio सपोर्ट मिलता है
  • Echo Dot Max की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है

Amazon Echo Dot Max और Echo Studio बेहतर साउंड और Alexa फीचर्स के साथ लॉन्च हुए

Photo Credit: Amazon

Amazon ने भारत में अपने नए स्मार्ट स्पीकर्स Echo Dot Max और Echo Studio लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि दोनों डिवाइसेज को बेहतर साउंड और स्मार्ट होम इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Echo Dot Max में पुराने Echo Dot (5th Gen) के मुकाबले करीब 3 गुना ज्यादा Bass मिलने का दावा किया गया है। वहीं Echo Studio में Dolby Atmos और स्पेशल ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। दोनों स्मार्ट स्पीकर्स Alexa सपोर्ट के साथ आते हैं और इनमें Amazon के नए AZ3 सीरीज चिप्स का इस्तेमाल किया गया है।

Echo Dot Max को भारत में Graphite, Amethyst और Glacier White कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। वहीं Echo Studio को Graphite और Glacier White कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 23,999 रुपये है। दोनों स्मार्ट स्पीकर्स Amazon.in और Flipkart के जरिए खरीदे जा सकते हैं।

Advertisement

Amazon के मुताबिक Echo Dot Max में नया टू-वे स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसमें डीप बेस (Bass) के लिए बड़ा Woofer और क्लियर साउंड के लिए अलग Tweeter मिलता है। कंपनी का दावा है कि नया ऑडियो डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा दमदार बास और कमरे में बेहतर साउंड फैलाने में मदद करेगा। वहीं Echo Studio में बड़ा Woofer और तीन फुल-रेंज ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक यह मॉडल सराउंड साउंड जैसा एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। नया Echo Studio कॉम्पैक्ट गोल डिजाइन और फैब्रिक फिनिश के साथ आता है।

दोनों स्मार्ट स्पीकर्स में Alexa बिल्ट-इन मिलता है। यूजर्स आवाज से म्यूजिक चला सकते हैं, अलार्म सेट कर सकते हैं, मौसम की जानकारी ले सकते हैं और स्मार्ट होम डिवाइसेज कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें Amazon Music, Apple Music, Spotify, JioSaavn और Audible जैसे प्लेटफॉर्म्स का सपोर्ट भी दिया गया है।

कंपनी ने नए स्पीकर्स में Omnisense तकनीक भी दी है। Amazon का कहना है कि यह सिस्टम आसपास की एक्टिविटी, तापमान और मूवमेंट को समझकर स्मार्ट होम ऑटोमेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। दोनों डिवाइसेज Wi-Fi, Bluetooth, Zigbee, Matter और Thread जैसे कई कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड्स सपोर्ट करते हैं। Echo Dot Max कंपनी की Echo Dot सीरीज का पहला मॉडल है, जिसमें स्मार्ट होम हब भी दिया गया है।

Advertisement

परफॉर्मेंस के लिए Echo Dot Max में AZ3 चिप और Echo Studio में ज्यादा एडवांस AZ3 Pro चिपसेट मिलता है। Amazon के मुताबिक इससे Alexa की वॉइस डिटेक्शन क्षमता पहले के मुकाबले बेहतर हुई है। यूजर्स इन स्पीकर्स को कंपेटिबल Fire TV Stick के साथ जोड़कर होम थिएटर जैसा सेटअप भी तैयार कर सकते हैं।

प्राइवेसी फीचर्स की बात करें तो दोनों डिवाइसेज में माइक्रोफोन ऑफ बटन दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स Alexa ऐप के जरिए अपनी वॉइस रिकॉर्डिंग्स देख और डिलीट भी कर सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने भारत में इनकी कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

Amazon के मुताबिक नए Echo स्मार्ट स्पीकर्स को Alexa+ सपोर्ट के लिए भी तैयार किया गया है। यानी भारत में जब Amazon का जनरेटिव AI आधारित Alexa+ असिस्टेंट उपलब्ध होगा, तब ये डिवाइसेज उसके साथ भी काम करेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.