PS5 Pro की भारत एंट्री तय? BIS लिस्टिंग लेकर आई गेमर्स के लिए खुशखबरी

Sony का PS5 Pro कंसोल BIS वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि यह जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मार्च 2026 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Sony PS5 Pro का मॉडल BIS वेबसाइट पर लिस्ट हुआ
  • लिस्टिंग से भारत लॉन्च की संभावना मानी जा रही
  • रिपोर्ट्स में भारत में कीमत करीब 75 हजार रुपये का अनुमान

Photo Credit: Sony

Sony का नया गेमिंग कंसोल PS5 Pro पिछले साल नवंबर 2024 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है, लेकिन भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। उस समय रिपोर्ट्स में कहा गया था कि भारत में WiFi 7 बैंड उपलब्ध नहीं होने की वजह से कंपनी ने इसे यहां लॉन्च नहीं किया। PS5 Pro को WiFi 7 सपोर्ट के साथ डिजाइन किया गया है और बिना इसके कंसोल की पूरी क्षमता का फायदा नहीं मिल पाता। हालांकि अब एक नई अपडेट सामने आई है, जिससे संकेत मिलता है कि यह कंसोल जल्द भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है।

Sony गेमिंग कंसोल को हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह जानकारी एनालिस्ट अर्जुन कैंपबेल ने X पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की। लिस्टिंग में दिखाई देने वाला मॉडल नंबर CFI 7121 बताया गया है, जो PS5 Pro से जुड़ा मॉडल नंबर माना जा रहा है।

Advertisement

आमतौर पर BIS डेटाबेस में किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की एंट्री तब दिखाई देती है जब कंपनी उसे भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही होती है। कई मामलों में यह लिस्टिंग लॉन्च से कुछ हफ्ते या लगभग एक महीने पहले भी सामने आती है। हालांकि इस लिस्टिंग में कंसोल के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स या फीचर्स से जुड़ी कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।

चूंकि PS5 Pro पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है, इसलिए इसके फीचर्स पहले से ही सामने हैं। ऐसे में अगर यह कंसोल भारत में आता है तो इसके स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल वेरिएंट जैसे ही रहने की उम्मीद है। फिलहाल भारत में PS5 Pro आधिकारिक तौर पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ थर्ड पार्टी या अनऑथराइज्ड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इसे खरीदा जा सकता है। इन प्लेटफॉर्म्स पर इसकी कीमत लगभग 83,900 रुपये से 89,999 रुपये के बीच बताई जा रही है। हालांकि ऐसे प्लेटफॉर्म्स की विश्वसनीयता को लेकर हमेशा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

कुछ रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया गया है कि अगर Sony PS5 Pro को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च करती है, तो इसकी कीमत लगभग 75,000 रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कीमत या लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए फिलहाल इस जानकारी को संभावित अनुमान के तौर पर ही देखा जा रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.