18GB रैम के साथ Red Magic 6S Pro गेमिंग फोन लॉन्च, जानें कीमत...

Red Magic 6S Pro को ZTE के स्वामित्व वाले ब्रांड Nubia द्वारा लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया मॉडल मौजूदा RedMagic 6 Pro का अपग्रेड वर्ज़न है, जिसे मार्च महीने में Red Magic 6 के साथ लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 सितंबर 2021 16:46 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic 6S Pro फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर से लैस है
  • रेड मैजिक 6एस प्रो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • इस फोन में 5,050 एमएएच की बैटरी दी गई है
Red Magic 6S Pro को ZTE के स्वामित्व वाले ब्रांड Nubia द्वारा लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया मॉडल मौजूदा RedMagic 6 Pro का अपग्रेड वर्ज़न है, जिसे मार्च महीने में Red Magic 6 के साथ लॉन्च किया गया था। रेड मैजिक 6एस प्रो फोन फ्लैगशिप स्तर के फीचर्स से लैस है, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर, 18 जीबी तक रैम और अधिकतम 512 जीबी तक स्टोरेज आदि शामिल है। इसके अलावा, फोन के बैक में दो टच सेंसर, कूलिंग सिस्टम और टच सैम्पलिंग रेट में भी अपग्रेड दिया गया है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जो हैं शाइनिंग ब्लैक, स्टार व्हाइट और ट्रांसपेरेंट एडिशन। फोन के ब्लैक पैनल में 8 जीबी और 12 जीबी रैम वेरिएंट आते हैं। वहीं व्हाइट कलर ऑप्शन में केवल 12 जीबी रैम वेरिएंट ही मिलता है। ट्रांसपेरेंट एडिशन की बात करें, तो इसमें आपको 18 जीबी तक वेरिएंट्स मिलते हैं।
 

Red Magic 6S Pro Price and Availability

Red Magic 6S Pro फोन के बेस 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,240 रुपये) है। जबकि इसके 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 4,399 (लगभग 49,797 रुपये) है। इसके अलावा फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,799 (लगभग 54,330 रुपये) है। फोन के ट्रांसपेरेंट एडिशन की बात करें, तो फोन के 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 50,946 रुपये) है। फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत CNY 4,899 (लगभग 55,476 रुपये) है। फोन के 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 5,399 (लगभग 61,118 रुपये) है। वहीं, फोन के 18 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 6,399 (लगभग 72,438 रुपये) है। चीन में इन स्मार्टफोन की सेल 9 सितंबर से शुरू होगी।
Advertisement
 

Red Magic 6S Pro specifications

डुअल-सिम रेड मैजिक 6एस प्रो फोन Android 11 आधारित REDMAGIC OS 4.5 पर काम करता है इसमें 6.8 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz, 720Hz टच सैम्पलिंग रेट और 1000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो है। इसके अलावा यह SGS-certified (low smear/blue-light) सर्टिफाइड है। रेड मैजिक 6एस प्रो फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 18 जीबी तक LPDDR5 डुअल-चैनल रैम और 512 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए रेड मैजिक 6एस प्रो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ स्थित है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो रेडमी मैजिक 6एस फोन में 5जी, वाई-फाई 6ई, एनएफसी, GNSS (GPS, BeiDou, GLONASS), यूएसबी 3.0 टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर मौजूद है। बता दें, फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिसमें आपको हार्ट रेट मॉनिटरिंग सपोर्ट मिलेगा।

इस फोन में 5,050 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 169.86 x 77.19 x 9.5mm और भार 215 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 80s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80s वाला बॉलीवुड लुक, आप भी आजमाएं ये 5 Prompts
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  3. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.