PUBG New State को 1 हफ्ते के अंदर Google Play Store पर 50 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन मिले

PUBG: New State को प्लेयर्स के बीच जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। PUBG के इस गेम को PUBG Mobile 2 भी कहा जा रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मार्च 2021 18:37 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile से मिलता-जुलता होगा गेमप्ले
  • PUBG: New State Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध
  • PUBG: New State के भारत में लॉन्च होने की कोई खबर नहीं

PUBG: New State को भारत में लॉन्च किए जाने की अभी कोई खबर नहीं है

PUBG: New State को प्लेयर्स के बीच जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। PUBG के इस गेम को PUBG Mobile 2 भी कहा जा रहा है। PUBG: New State के प्री-रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले पर हाल ही में शुरू हुए थे। इस गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन को हाल में शुरू किया गया था और एक हफ्ते के अंदर इस गेम को 50 लाख प्री-रजिस्ट्रेशन से ज्यादा मिल गए हैं। इस गेम को साउथ कोरिया की वीडियो गेम होल्डिंग कंपनी Krafton ने पेश किया है। हालांकि इस गेम के भारत में लॉन्च होने पर अभी तक कोई जानकारी नहीं है। हम आपको यहां इसी से संबंधित जानकारी दे रहे हैं।

PUBG: New State प्री- रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले स्टोर पर 25 फरवरी को शुरू हुए थे। कंपनी ने ट्टिटर पर ट्टिट करके जानकारी दी है कि एक हफ्ते के अंदर ही इस गेम को 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड मिल गए हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये प्री-रजिस्ट्रेशन भारत में शुरू नहीं हुए थे।
 
PUBG: New State वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, गेम के लिए प्री-रजिस्टर करने वाले प्लेयर्स को गाड़ी के लिए एक स्पेशल स्किन मिलेगी। नई वेबसाइट और Google Play लिस्टिंग के अलावा, डेवलपर्स ने एक ट्रेलर भी साझा किया है, जो PUBG: New State का गेमप्ले दिखाता है। गेम 2051 पर आधारित है। आप इस ट्रेलर को नीचे देख सकते हैं। ट्रेलर में मौजूदा PUBG Mobile जैसा ही बैटल रोयाल थीम दिखाई देता है, लेकिन क्योंकि यह 2051 पर सेट है, इसलिए हथियारों से लेकर गाड़ियों तक सब कुछ आधुनिक है।

इसमें प्लेयर्स को 'Troi' में उतार दिया जाता है, जो संभवतः गेम के मैप का नाम होगा। आधुनिक हथियारों और आधुनिक वाहनों के साथ गेम में कई गैजेट्स भी दिखाई देते हैं। नया गेम काफी हद तक पबजी मोबाइल जैसा लगता है। ऐसा प्रतीत होता है कि डेवलपर्स चाहते हैं कि PUBG: New State गेम में भी लोकप्रिय PUBG Mobile का अनुभव बना रहे, जिससे प्लेयर्स को नया गेम अपनाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Advertisement

अब तक, PUBG Studio ने गेम के रिलीज़ की कोई सटीक तारीख साझा नहीं की है, लेकिन हाल ही में एक लीक ने सुझाव दिया है कि यह अगले सप्ताह की शुरुआत में रिलीज़ हो सकता है। आने वाले दिनों में हम गेम को लेकर कई नई जानकारियां मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.