Nintendo Switch 2 में मिला 7.9-इंच डिस्प्ले, 30 गेम्स का सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट, इस कीमत पर हुआ लॉन्च

Switch 2 का स्टैंडर्ड वर्जन $449.99 (लगभग 38,600 रुपये) और Mario Kart World बंडल $499.99 (लगभग 42,900 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जून 2025 18:48 IST
ख़ास बातें
  • Switch 2 में 7.9-इंच 1080p डिस्प्ले और 4K TV आउटपुट का सपोर्ट शामिल
  • नए Joy-Con कंट्रोलर्स में मिला Mouse Mode और "C" बटन जैसे एडवांस्ड फीचर्स
  • लॉन्च के समय से ही Mario Kart World समेत 30 गेम्स का सपोर्ट मौजूद

Nintendo Switch 2 का 7.9-इंच डिस्प्ले 1080p रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है

Photo Credit: Nintendo

Nintendo ने आखिरकार अपने नेक्स्ट-जेनरेशन गेमिंग कंसोल Switch 2 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह नया मॉडल पहले से बेहतर परफॉर्मेंस, नए सोशल फीचर्स और अपग्रेडेड कंट्रोलर्स के साथ आया है। Switch 2 में 7.9-इंच 1080p डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 256GB स्टोरेज और 4K TV आउटपुट सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लॉन्च के समय ही इसमें करीब 30 गेम्स का सपोर्ट है, जिनमें Mario Kart World, Cyberpunk 2077 और Zelda जैसे बड़े टाइटल्स शामिल हैं।

कीमत और वेरिएंट्स की बात करें तो, Switch 2 का स्टैंडर्ड वर्जन $449.99 (लगभग 38,600 रुपये) और Mario Kart World बंडल $499.99 (लगभग 42,900 रुपये) में लॉन्च किया गया है। डिवाइस Walmart, Best Buy, GameStop और Nintendo की वेबसाइट पर उपलब्ध है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं हुआ है।

Switch 2 का डिजाइन पोर्टेबल और मॉड्यूलर है। इसका 7.9-इंच डिस्प्ले 1080p रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग विजुअल्स पहले से ज्यादा स्मूद लगते हैं। HDR सपोर्ट और नया 7:5 डिस्प्ले रेशियो मल्टीप्लेयर और स्प्लिट-स्क्रीन एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाने का दावा करता है।

नए Joy-Con 2 कंट्रोलर्स में अब बेहतर ग्रिप, “C” बटन और नया Mouse Mode भी दिया गया है, जिससे कंट्रोल और नेविगेशन पहले से ज्यादा फ्लेक्सिबल होगा। USB-C पोर्ट के जरिए चार्जिंग टेबलटॉप मोड में भी पॉसिबल है और एडजस्टेबल स्टैंड डिवाइस को स्टेबल रखने में मदद करेगा।

डिवाइस में 256GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, TV मोड में 4K आउटपुट का सपोर्ट है। बैकवर्ड कम्पैटिबिलिटी की वजह से पुराने Nintendo Switch गेम्स भी इसमें चलाए जा सकते हैं।
Advertisement

Switch 2 में नए सोशल फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जैसे GameChat और GameShare, जो इन-गेम चैटिंग और स्क्रीन शेयरिंग को सपोर्ट करते हैं। साथ ही, अब नए Mii कैरेक्टर्स जेंडरलेस होंगे और यूजर कस्टमाइजेशन को और फ्लेक्सिबल बना सकेंगे।

लॉन्च के साथ Nintendo ने कई गेम्स की भी घोषणा की है। इनमें Mario Kart World (एक एक्सक्लूसिव टाइटल), Zelda: Tears of the Kingdom, Metroid Prime 4: Beyond और Street Fighter 6 जैसे टाइटल्स शामिल हैं। पुराने GameCube क्लासिक्स भी अब Nintendo Switch Online के जरिए उपलब्ध होंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

HDD

256GB

प्रोसेसर

Custom Nvidia

ग्राफिक्स

Custom Nvidia

AV

नहीं

USB

2 USB Type-C ports

वजन

535.2 grams

ईथरनेट

नहीं
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Genre

Racing

Platform

Nintendo Switch 2

मोड्स

Single-player, Multiplayer

सीरीज

Mario Kart

PEGI Rating

3+
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  2. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  4. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  3. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
  4. CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
  5. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  6. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  7. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  8. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  9. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  10. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.