Xbox प्लेयर्स के लिए खुशखबरी! क्लाउड गेमिग में आ रहे हैं ये 3 धांसू Call of Duty गेम्स

Black Ops 6 इस महीने के अंत में लॉन्च होने पर गेम पास पर आने वाला पहला कॉल ऑफ ड्यूटी टाइल बन जाएगा।

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2024 20:19 IST
ख़ास बातें
  • Call of Duty: Black Ops 6, Modern Warfare 3 और Warzone लिस्ट में शामिल
  • तीनों गेम 25 अक्टूबर से गेम पास अल्टिमेट ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे
  • Xbox क्लाउड गेमिंग सर्विस जुलाई में Amazon Fire TV पर उपलब्ध कराई गई थी

Photo Credit: Microsoft

Call of Duty: Black Ops 6 लॉन्च के समय गेम पास अल्टिमेट (Game Pass Ultimate) मेंबर्स के लिए Xbox क्लाउड गेमिंग (बीटा) के साथ खेलने के लिए उपलब्ध होगा होगा। अगला Call of Duty टाइटल, जो 25 अक्टूबर को PC और कंसोल पर आने वाला है, पहले Xbox गेम पास पर पहले दिन उपलब्ध होने की पुष्टि की गई थी। Black Ops 6 के अलावा, पिछले साल के Call of Duty: Modern Warfare 3 और Activision के बैटल रॉयल टाइटल Call of Duty: Warzone को भी उसी दिन क्लाउड गेमिंग सपोर्ट मिलेगा।

तीनों गेम 25 अक्टूबर से गेम पास अल्टिमेट ग्राहकों के लिए Xbox क्लाउड गेमिंग पर उपलब्ध होंगे, जब Call of Duty: Black Ops 6 PC, Xbox One, Xbox Series S/X, PS4 और PS5 पर लॉन्च होगा। यह पहली बार है कि कॉल ऑफ ड्यूटी फ्रैंचाइजी Microsoft की क्लाउड गेमिंग सर्विस में कदम रख रही है। Xbox क्लाउड गेमिंग के साथ, गेम पास अल्टिमेट मेंबर्स मोबाइल डिवाइस, Amazon Fire TV, चुनिंदा Samsung TV और Meta Quest डिवाइस सहित सर्विस को सपोर्ट करने वाले विभिन्न प्लेटफार्मों पर Black Ops 6 खेल सकेंगे।
Advertisement

Xbox क्लाउड गेमिंग सर्विस, जो गेम पास अल्टिमेट ग्राहकों को किसी भी कंपेटिबल डिवाइस पर अपने टाइल्स का एक्सेस देती है, जुलाई में Xbox ऐप के साथ Amazon Fire TV पर उपलब्ध कराई गई थी। यह सर्विस Fire TV Stick 4K Max (2023) और Fire TV Stick 4K (2023) को सपोर्ट करती है। गेम पास अल्टिमेट ग्राहक Xbox लाइब्रेरी से गेम खेलने के लिए ब्लूटूथ-इनेबल्ड कंट्रोलर को सपोर्टेड डिवाइस के साथ जोड़ सकते हैं।

Black Ops 6 इस महीने के अंत में लॉन्च होने पर गेम पास पर आने वाला पहला कॉल ऑफ ड्यूटी टाइल बन जाएगा। मई में, Microsoft और Call of Duty Warzone ने पुष्टि की थी कि अपकमिंग शूटर पहले दिन Xbox गेम पास में शामिल होगा। कॉल ऑफ ड्यूटी दुनिया में सबसे लोकप्रिय और सफल वीडियो गेम फ्रेंचाइजी में से एक है और गेम पास पर इसके शामिल होने से सर्विस की मेंबरशिप बढ़ने की संभावना है।
Advertisement

दूसरी ओर, कॉल ऑफ ड्यूटी: मॉडर्न वारफेयर 3, Xbox गेम पास पर पहले से ही उपलब्ध है। गेम, जो पिछले साल पीसी और कंसोल पर जारी किया गया था, 24 जुलाई को सर्विस में शामिल हुआ।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Genre

Shooter

Platform

PlayStation (PS1), PlayStation 5 (PS5), Xbox One, Xbox Series S/X, PC: Windows

मोड्स

Single-player, Multiplayer

सीरीज

Call of Duty

PEGI Rating

18+
 
ख़बरें
रिव्यू
  • OpenCritic
  • MetaCritic
  • Good
  • Tight, responsive gunplay
  • Excellent visuals
  • Flawless performance
  • Bad
  • Warzone-style Open Combat missions
  • Lack of bombastic set pieces
  • Bland missions and story
  • Unsatisfying ending
  • Cluttered, confusing menu design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Genre

Shooter

Platform

PlayStation 4 (PS4), PlayStation 5 (PS5), Xbox One, Xbox Series S/X, PC: Windows

मोड्स

Single-player, Multiplayer

सीरीज

Call of Duty

PEGI Rating

16+
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Genre

Shooter

Platform

PlayStation 4 (PS4), PlayStation 5 (PS5), Xbox One, Xbox Series S/X, PC: Windows

मोड्स

Multiplayer

सीरीज

Call of Duty

PEGI Rating

18+
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.